राज्यसभा की सभी 9 सीटों पर जीत का भाजपा ने जताया भरोसा
लखनऊ। राज्यससभा चुनाव के लिए तमाम विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा के 9 उम्मीदवार के जीतने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी 9 राज्यसभा के उम्मीदवार चुनाव में जीत दर्ज करेंगे और भाजपा के 9 और सदस्य राज्यसभा पहुंचेंगे। आपको बता दें कि आज छह राज्यों में राज्यसभा के लिए चुनाव हो रहा है। जिन राज्यों में यह चुनाव हो रहा है उसमे उत्तर प्रदेश के अलावा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल हैं।

वहीं सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार जया बच्चन और बसपा उम्मीदवार दोनों की जीत होगी, इन दोनों लोगों को हमारा समर्थन है और ये लोग जीतेंगे। वहीं भाजपा के बारे में उन्होंने कहा कि उनके खुद के विधायक पार्टी से नाराज हैं, वह खुद विपक्ष को अपना वोट देना चाहता हैं। सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने भी सपा उम्मीदवार के जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि कुछ भाजपा के विधायक हमारे समर्थन में वोट कर सकते हैं, हमारे विधायक क्रॉस वोटिंग नहीं करेंगे।
इससे पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी का एक विधायक और बसपा का एक विधायक भाजपा के पक्ष में वोट करेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा आयोजित बैठक में उनकी निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा के अलावा बसपा विधायक अनिल सिंह भी मौजूद थे। इन दोनों विधायकों के भाजपा के पक्ष में जाने से मायावती के उम्मीदवार के राज्यसभा पहुंचने का खेल बिगड़ता नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें- RajysabhaElection: मायावती को उनके ही विधायक ने दिया बड़ा झटका, ओपी राजभर ने खोली पोल












Click it and Unblock the Notifications