VIDEO: रामनाथ कोविंद की जीत पर बीजेपी ने ऐसे मनाया जश्न
उस पार्टी कार्यालय में भी उत्सव मनाया जा रहा है जहां से उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। और तो और उनके सेकेंड्री स्कूल में भी जश्न की धूम है।
कानपुर। राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने से पहले ही कानपुर में विजय जश्न मानना शुरू हो गया था। कानपुर एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की जन्मस्थली है। यही वजह है कि कोविंद समर्थकों ने ''कनपुरिया विजय यात्रा'' निकाली जो बीएनएसडी इंटर कॉलेज जाकर एक जश्न में तब्दील हो गई। नव निर्वाचित कोविंद ने इसी कॉलेज से अपनी हायर सेकेंडरी शिक्षा प्राप्त की थी।

कानपुर के उस स्कूल में भी जश्न का महौल है जहां रामनाथ कोविंद ने अपनी हायर सेकेंडरी शिक्षा प्राप्त की थी। उस पार्टी कार्यालय में भी उत्सव मनाया जा रहा है जहां से उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। राष्ट्रपति चुनाव जीतने की पूरी संभावना को देखते हुए कानपुर में मतगणना परिणाम आने का इंतजार नहीं किया जा रहा है।
पूरा शहर सवेरे से ही जश्न में डूब गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामनाथ कोविंद के राजनीतिक सफर का जश्न मनाते हुए पार्टी कार्यालय से 'कनपुरिया विजय यात्रा' निकाली जो चुन्नीगंज में उस बीएनएसडी इंटर कॉलेज में जाकर एक दीपावली उत्सव में तब्दील हो गई जहां कोविंद ने अपनी शिक्षा ग्रहण की थी। इस उत्सव में कॉलेज के शिक्षक और छात्र भी जुड़ गए। कोविंद के राष्ट्रपति बनने से अब वे इस कॉलेज का छात्र होने के कारण गौरव का अनुभव कर रहे हैं और अब वो उनमें अपना जीवन देशसेवा में लगा देने की ललक बढ़ी है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications