Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंचायत चुनाव: रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी का पत्ता कटा, BJP ने रद्द की उम्मीदवारी

लखनऊ। उन्नाव रेप केस में दोषी और पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को जिला पंचायत चुनाव में टिकट देने के बाद अब पार्टी ने उम्मीदवारी से उनका पत्ता काट दिया है। बता दें कि 9 अप्रैल को भाजपा ने उन्नाव जिला पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की सूची में वार्ड नंबर 22 फतेहपुर चौरासी तृतीय से संगीता सेंगर को अपना कैंडिडेट घोषित किया था। संगीता सेंगर को टिकट देने को लेकर रेप पीड़िता के परिवार ने नाराजगी जताई और इसका विरोध किया जिसके बाद मामला बढ़ता देख पार्टी ने रविवार को संगीता सेंगर का टिकट काट दिया।

Recommended Video

    UP: BJP ने Kuldeep Senger की पत्नी Sangeeta Sengar का ticket किया रद्द । वनइंडिया हिंदी
    BJP cancels ticket of Kuldeep Singh Sengar wife Sangeeta Sengar from panchayat election

    बता दें कि संगीता उन्नाव जिला पंचायत की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। साल 2018 में उन्नाव रेप केस मामले में सजा काट रहे पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को टिकट दिए जाने के बाद पार्टी विपक्षियों के निशाने पर आ गई थी। यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जानकारी दी कि संगीता सेंगर की उम्मीदवारी को पार्टी ने रद्द कर दिया है। उनका नाम यूपी जिला पंचायत चुनाव के लिए 9 अप्रैल को जारी भाजपा उम्मीदवारों की सूची में था।

    बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर बांगरमऊ से बीजेपी के टिकट पर चार बार विधायक रह चुके हैं। साल 2017 में उन्नाव के चर्चित रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें बीजेपी ने अगस्त 2019 में पार्टी से निकाल दिया था और इसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता भी समाप्त कर दी गई थी। पिछले साल कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को रेप और अपहरण के मामले में दोषी करार देते हुए उन्हें उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई थी। वहीं रेप सर्वाइवर के पिता की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में भी सेंगर समेत सभी दोषियों को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी।

    यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: TMC की सुजाता मंडल ने दलितों को लेकर दिया विवादित बयान, बीजेपी ने वीडियो जारी कर बोला हमला

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+