बाइक से टकराकर पलट गई लोगों से भरी बस, देखिए हादसे का यह VIDEO

उन्नाव। तेज रफ्तार अनियंत्रित डग्गामार बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और टक्कर के बाद बस भी खंती में पलट गई। जिससे कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की भयवहता को देखते हुए राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

बाइक सवार की हालत गंभीर

बाइक सवार की हालत गंभीर

सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य यात्री दूसरे वाहन से अपने गन्तव्य को चले गए। बस के पलटने से अफरा-तफरी का महौल और कोहराम मच गया था। सभी जल्दी से जल्दी बाहर निकलने के फिराक में थे। वीडियो भयावह स्थिति को बयान कर रहा है।

मौरावां पुरवा मार्ग की घटना

मौरावां पुरवा मार्ग की घटना

घटना मौरावां - पुरवा - उन्नाव मार्ग की है। मौरावां की तरफ से आ रही बस संख्या यूपी 35 अभी विल्लेश्वर महादेव मंदिर के पास ही पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खंती में पलट गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। आनन-फानन राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। जिसमें बच्चों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। राहगीरों ने एक-एककर के बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

 वृद्धा के आई चोट

वृद्धा के आई चोट

बस यात्रियों में एक वृद्धा को चोट आई थी। जो कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गाड़ी से मिले कागज के अनुसार बाइक यूपी 35 पी -8336 जो मो. इरफान पुत्र एहसान निवासी तालिब सराय सदर कोतवाली उन्नाव के नाम दर्ज है। मोटर साइकिल यामहा कंम्पनी की है। थाना पुलिस के अनुसार परिजनों को खबर दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+