सबसे बड़े सियासी दल ने यूपी में निकाली 'कमल संदेश यात्रा', बिना हेल्मेट दिखीं बाइकें तो उन्हें रोक रही पुलिस का उड़ा मजाक
शाहजहांपुर। मौजूदा समय की सबसे बड़ी सियासी पार्टी भाजपा ने उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर 'कमल संदेश यात्रा' निकाली। इस यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पार्टी के आलाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर बाइक रैली आयोजित की। हालांकि, कई जगह इन कार्यकर्ताओं ने ट्रेफिक नियमों को धता बता व्यवस्थाओं का उल्लंघन किया। ज्यादातर लोग ऐसे नजर आए, जिनके सिर पर हेल्मेट नहीं थे। कहीं, पुलिसकर्मियों को बुरा-भला कह दिया गया।

बाइक रैली के दौरान मजाक बनी यूपी पुलिस
शाहजहांपुर में बाइक रैली के दौरान पुलिस के सिपाहियों ने अपना मजाक उड़वा लिया। दरअसल, जब ट्रेफिक पुलिसकर्मी बीच रोड पर खड़ा हो हैल्मेट लगाकर यातायात नियमों का पालन कर रहा था और लोगो को पालन करने का संदेश भी दे रहा था। तभी सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं शोर-शराबा करते हुए बिना हेल्मेट के रैली निकाली। वे हंगामा करते हुए निकल गए, वहीं हैल्मेट लगाए पुलिसकर्मी का संदेश 24 घंटे के लिए दबकर रह गया। कई लोगों ने कहा कि अब सिपाही बेबस है, लेकिन कल यही हमारे चालान काट देगा।

रैली में ऐसे तोड़े गए ट्रेफिक नियम
यहां से निकली रैली में सैंकड़ों की तादाद में बीजेपी कार्यकर्ता और नेता बाईक चला रहे थे। इनमें ज्यादातर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हैल्मेट नहीं लगाए थे और ज्यादातर गाङियों पर तीन सवारी में बैठे थे। तब ये हैल्मेट लगाए ट्रैफिक पुलिसकर्मी मजाक बन कर रह गए.












Click it and Unblock the Notifications