UP News: 'छात्र शक्ति की बड़ी जीत', पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रद्द होने पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi on UP Police Constable Exam: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक के आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने योगी सरकार द्वारा भर्ती परीक्षा रद्द करने को युवा एकता और छात्र शक्ति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जो एकजुट होंगे वे जीतेंगे, लेकिन जो बांटेंगे वे कुचल दिये जाएंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद शनिवार को हाल ही में आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी। साथ ही उन्होंने छह महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया। पेपर लीक के आरोपों पर अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद यह फैसला लिया गया है।

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रद्द होने पर क्या बोले राहुल गांधी

एकजुट होकर ही हमारे अधिकार जीते जा सकते-राहुल
पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा 17 और 18 फरवरी को प्रति दिन दो पालियों में आयोजित की गई थी। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत है। उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा आखिरकार रद्द कर दी गई। सरकार सच्चाई को दबाने की कितनी भी कोशिश कर ले, एकजुट होकर लड़कर ही हमारे अधिकार जीते जा सकते हैं।

#योगी विद यूथ करने लगा टॉप ट्रेंड
वहीं, सीएम योगी के इस फैसले से अभ्‍यर्थी बेहद खुश हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया के जरिए सीएम योगी के इस फैसले का स्‍वागत करते हुए थैंक्‍यू सीएम योगी बोलना शुरू कर दिया है। शाम तक आलम ये हो गया कि सीएम के इस फैसले के साथ एक तरफ जहां सीएम योगी की फोटो वायरल होने लगी और शाम 6 बजे तक 10 लाख की संख्या पार कर गई। वहीं एक्‍स पर जबरदस्‍त तरीके से #योगी विद यूथ ट्रेंड करने लगा।

यह भी पढ़ें- MP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले अचानक MP पहुंचेंगे अमित शाह, BJP का प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+