यूपी के उपमुख्यमंत्री के बेहद करीब रिवॉल्वर लेकर पहुंचा युवक
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक, रिवॉल्वर लेकर पहुंचा बेहद करीब
आगरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की सुरक्षा में उस वक्त बड़ी चूक हो गई जब वह तानगरी आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पास एक युवक रिवॉल्वर लेकर पहुंच गया, वह दिनेश शर्मा के इतना करीब पहुंच गया कि पुलिस को उसको अपनी गिरफ्त में लेना पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने इस युवक को कार्यक्रम स्थल से बाहर का रास्ता दिखाया।

दरअसल दिनेश शर्मा आगरा में किसानों को ऋणमोचन प्रमाण पत्र देने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उनके मंच के पास एक युवक खड़ा दिखा, जिसने अपनी कमर में रिवॉल्वर लगा रखी थी, जिसे देखते ही वहां के मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक से पूछताछ की और उसे कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए। पुलिस युवक को लेकर थाने गई और उसकी रिवॉल्वर को जब्द कर लिया है। पुलिस ने इस युवक को उस वक्त अपनी गिरफ्त में लिया जब वह मीडिया गैलरी में आकर दिनेश शर्मा के मंच के करीब आकर खड़ा हो गया।
इसे भी पढ़ें- हाल-ए-लखनऊ मेट्रो: इन तस्वीरों को देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन इस युवक के पास रिवॉल्वर थी और इस बात की पुलिस को भनक नहीं लगी और वह कैसे दिनेश शर्मा के इतना करीब पहुंच गया , यह बड़ा सवाल खड़ा करती है। गौरतलब है कि प्रदेशभर में किसानों के कर्जमाफी के बाद उन्हें ऋण मोचन सर्टिफिकेट बाटें जा रहे हैं, जिसके बाद किसानों से बैंक लोन के बदले कोई भी राशि नहीं मांग सककते हैं।












Click it and Unblock the Notifications