भूपेंद्र सिंह चौधरी को नियुक्त किया गया UP बीजेपी का नया अध्यक्ष, जाटों का साधने के लिए खेला बड़ा दाव
भूपेंद्र चौधरी को नियुक्त किया गया UP बीजेपी का नया अध्यक्ष, जाटों का साधने के लिए खेला बड़ा दाव
लखनऊ, 25 अगस्त: भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी पंचायतीराज मंत्री हैं और नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में अभी तक सबसे आगे उन्हीं का नाम था। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी को बुधवार को ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली बुला लिया गया था। जिसके बाद वे तत्काल आजमगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली में उनकी मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई थी, जिसके बाद उनके नाम की चर्चा काफी तेज हो गई थी। हालांकि, अब उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है।

Recommended Video
इस बात की पुष्टि राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने की है। अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेंद्र सिंह को सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दें कि भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी यूपी के जाट समाज से आते हैं और ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए ही उन्हें नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इतना ही नहीं, किसान आंदोलन के कारण भाजपी से दूर माने जा रहे जाटों और किसानों को साधने के लिए भी पार्टी ने ये बड़ा कदम उठाया है।
भाजपा की मिशन 2024 पर नजर
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी यूपी के किसी जाट नेता को जिम्मेदारी देने चाहती थी। साथ ही, साथी किसान आंदोलन के समय बिखरे अपने जाट वोट बैंक को साधने के लिए भी भाजपा को एक मजबूत जाट चेहरा चाहिए था। ताकि, पश्चिमी यूपी में रालोद और सपा के गठबंधन का असर कम किया जा सके। इससे पश्चिमी यूपी की जाटों के प्रभाव वाली डेढ़ दर्जन लोकसभा सीटों पर भाजपा को फायदा हो सकता है।
2022 के चुनावों में भाजपा को उठाना पड़ा था नुक्सान
किसान आंदोलन का असर भाजपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ा था। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर से लेकर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली और रामपुर में भाजपा को नुकसान हुआ था। तो वहीं, अब 2024 में पश्चिमी में नुकसान ना हो और 2022 में जो नुकसान हुआ था उसकी पूर्ति हो सके, इसलिए भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications