Video: '2024 में 400 सीट जीतकर मोदी ही आएंगे', सुन लो निरहुआ के गीत में पिरोया यह ऐलान
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। एक जहां तरफ विपक्षी गठबंधन 'INDIA' अभी भी बैठकें कर रहा है, वहीं भाजपा ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। भोजपुरी फिल्मों के स्टार और आजमगढ़ से भाजपा सांसद निरहुआ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक गाना लांच किया है। जिसके बोल हैं... 24 में फिर मोदी ही आएंगे।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा इस बार राम मंदिर समेत मोदी सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही जनता के बीच जाएगी। इसकी एक झलक आपको इस गाने की शुरुवात में ही देखने को मिलेगी।

गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं, "सबका साथ विकास सभी का.. ऐसा मन्त्र बनाया है.. हर घर राशन पहुंचे देखो.. ऐसा तंत्र बनाया है.. बिजली पानी सर पर छत का, अपना वचन निभाया है.. हर किसान के खाते में पैसा भी भिजवाया है.. उसी नमो के नाम पर फिरसे कमल खिलाएंगे.. पूरे देश में फिरसे भगवा लहराएंगे.. 400 सीट जीतकर 24 में फिर मोदी ही आएंगे।"
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट का लोकार्पण कर रामनगरी को सौगात देंगे। इसके बाद 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा जो कि देश प्रदेश के माहौल को पूरी तरह भगवामय कर देगा। दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन इंडिया के दल के किसी एक नेता को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर सहमत नहीं है। ऐसे में उनके लिए भाजपा को चुनौती देना बेहद कठिन होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications