Indian Railway: जल्द उपलब्ध होगी मैलानी से नानपारा के मध्य ब्रॉड गेज की यह सुविधा, होंगे ये फायदे

NER Gorakhpur News Uttar Pradesh: Rail मंत्रालय ने हिमालय की तराई में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु भीरा खीरी- रायबोझा (120 किमी.) के मध्य नई लाइन निर्माण तथा मैलानी-भीरा खीरी (16 किमी.) एवं नानपारा-रायबोझा (13 किमी.) के आमान परिवर्तन के लिये सर्वेक्षण (फाइनल लोकेशन सर्वे- एफ.एल.एस.) को स्वीकृति प्रदान की है ताकि मैलानी से नानपारा के मध्य ब्रॉड गेज की सुविधा उपलब्ध हो सके और यह क्षेत्र देश के ब्रॉड गेज नेटवर्क से जुड़ कर विकास की मुख्य धारा में आ सके।

उत्तर प्रदेश में बहराइच एवं खीरी जनपदों में अवस्थित मैलानी-नानपारा मीटर गेज लाइन के मैलानी-भीरा खीरी एवं
नानपारा-रायबोझा खंडों का गेज परिवर्तन तथा भीरा खीरी एवं रायबोझा के मध्य 'दुधवा राष्ट्रीय उद्यान' के बाहर से नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सर्वेक्षण को रू. 03.58 करोड़ की लागत से मंजूरी दी गई है। फाइनल लोकेशन सर्वे के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर.) बनाने का कार्य किया जायेगा।

ner

इस रेलवे लाइन के ब्रॉड गेज होने से दिल्ली सहित देश के पश्चिमी एवं उत्तरी भाग में जाने के साथ ही पूर्वी भारत से
पीलीभीत एवं उत्तराखंड जाने हेतु भी एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जायेगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा यहाँ के
वन्य एवं कृषि उत्पादों को विपणन हेतु देश के महानगरों में सीधी ट्रेन की सुविधा से भेजा जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+