#BharatBandh: हिंसक हुआ दलित आंदोलन, मेरठ में फूंकी पुलिस चौकी, 2 बसें जलाईं

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट पर दिए गए फैसले के खिलाफ आज दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। इस बीच देश में कई जगहों पर यह आंदोलन हिंसक हो गया है। इस बीच मेरठ में भारत बंद का प्रदर्शन हिंसक हो गया है प्रदर्शनकारियों ने कारों और अन्य वाहनों में की तोड़फोड़ की है। भीड़ ने पुलिस चौकी को आग लगा दी, वहीं 2 बसों को भी आग लगा दी।

meerut

मेरठ में भी दलितो का प्रदर्शन जारी है। इस दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने बसों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बवाल करते हुए पुलिस और पत्रकारों पर भी हमला कर दिया। मेरठ के कंकरखेडा क्षेत्र में उग्र प्रदर्शन जारी है। वहीं सहारनपुर में सुबह करीब आठ बजे बेहट स्थित गांव नाजिरपुरा में भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को पूरी तरह से बाधित कर दिया।

मेरठ

इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिस कारण यमुनोत्री जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पडा। इसके अलावा भगवानपुर रूड़की मार्ग पर गांव चुडियाला के निकट भी दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मार्ग को जाम कर दिया, जिस कारण हरिद्वार जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। जनपद के कस्बा नागल, तल्हेडी बुजुर्ग, देवबंद, नानौता, गंगोह और तीतरो आदि में भी भारत बंद के दौरान दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा रोड जाम कर नारेबाजी की जा रही है।

उधर, सहारनपुर शहर में यातायात तो सामान्य रहा, लेकिन धरना स्थल पर दर्जनों दलित संगठनों के कार्यकर्ता जमा हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इन संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि एससी एसटी एक्ट के प्रावधानों में परिवर्तन कर यह सरकार दलितों पर अत्याचार करने वाले दबंगों को बढ़ावा दे रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+