Basti Dalit Death: पार्टी में नग्न कर पीटा, पेशाब पिलाया, फिर हुआ कुछ ऐसा कांप उठा कलेजा! दलित किशोर ने दी जान
Basti Dalit Death: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti News) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 17 वर्षीय दलित किशोर के साथ जन्मदिन की पार्टी में अमानवीय अत्याचार किए गए। उसके साथ मारपीट, नग्न कर अपमानित करने और पेशाब पिलाने जैसे शर्मनाक कृत्य सामने आए हैं।
इस घटना से आहत किशोर ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में गम और पुलिस की लापरवाही को लेकर गुस्से का माहौल है। हालांकि, हंगामे के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आइए जानें सिलसिलेवार मामला...

दरअसल, मामला संतकबीरनगर (Sant Kabir Nagar) जिले का है। यहां एक किशोर अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 20 दिसंबर को गांव के एक युवक ने उसे जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। वहां पहले से मौजूद चार-पांच युवकों ने उसे नग्न कर पीटा, पेशाब पिलाया, और इसका वीडियो बना लिया। पीड़ित किशोर के मामा ने बताया कि जब पीड़ित ने वीडियो डिलीट करने को कहा, तो आरोपियों ने उसे थूक चटाने पर मजबूर किया।
पुलिस की लापरवाही और परिवार का गुस्सा
घटना के बाद किशोर ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिवार शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत अनसुनी कर दी। इस दौरान आरोपियों ने किशोर को फिर परेशान किया। मानसिक रूप से आहत होकर उसने 23 दिसंबर को अपनी जान दे दी। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे, लेकिन कार्रवाई न होने पर गुस्साए परिजन शव के साथ एसपी कार्यालय पहुंच गए।
हंगामे के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की लापरवाही की जांच
पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है। इस मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
सामाजिक और कानूनी सवाल
यह घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के भीतर गहरी समस्याओं को उजागर करती है। ऐसी घटनाएं दलित समुदाय और समाज में कमजोर वर्गों के प्रति असंवेदनशीलता की ओर इशारा करती हैं।
सहायता और हेल्पलाइन नंबर
अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव या परेशानी में है, तो कृपया इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें...
- आसरा: 022-2754-6669
- स्नेहा इंडिया फाउंडेशन: +91-44-24640050
- संजीवनी: 011-24311918
- रोशनी फाउंडेशन (सिकंदराबाद): 040-66202001, 040-66202000
- वन लाइफ: 78930 78930
ये भी पढ़ें- UP Weather Update: गोरखपुर - बस्ती मंडल में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications