बच्चों के सामने झगड़ते हैं माता-पिता, तो भूलकर भी ना करें ये गलती, बच्चों पर होता है गहरा असर
Parenting Tips: पारिवारिक माहौल का बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर गहरा असर पड़ता है। जब माता-पिता के बीच झगड़े होते हैं, तो इसका बच्चों पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते आप अपने व्यवहार में बदलाव करें। इसका असर बच्चे का जीवन पर भी पड़ सकता है।
1. बच्चे जब अपने माता-पिता के बीच झगड़े को देखते हैं, तो उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। यह तनाव उनकी मानसिक सेहत को काफी प्रभावित कर सकता है और उन्हें कम उम्र में डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं

2.झगड़ों के कारण बच्चे अपने सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन देख सकते हैं। वे दूसरों के प्रति आक्रामक हो सकते हैं या फिर खुद को सामाजिक रूप से अलग कर सकते हैं। इसके कारण उनकी दोस्ती और अन्य रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं।
3. झगड़ों से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। वे मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं, जिससे उनका पढ़ाई में ध्यान कम होने लगता है। इससे भी उन पर मानसिक दबाव बनने लगता है।
4. बच्चे अपने माता-पिता के झगड़ों को देखकर रिश्तों के प्रति नकारात्मक धारणा बना लेते हैं। क्योंकि जैसा माहौल वह अपने घर में देखेंगे वैसा ही उनके मन रिश्तों को लेकर कड़वाहट आने लगेगी। इससे वे बड़े होकर अपने रिश्तों में भी समस्या का सामना कर सकते हैं। इससे उन्हें भी अपने होने वाले पार्टनर पर भरोसा नहीं होगा।
5. बार-बार झगड़ों का गवाह बनने से बच्चों का आत्म-सम्मान प्रभावित हो सकता है। वे खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं, जिससे उनके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और साथ ही मां-बाप के बीच हुए बार-बार झगड़े की वजह से उनके स्वभाव में भी गलत असर हो सकता है।
माता-पिता कोशिश करें कि अपना आपसी झगड़ा कमरे तक ही रखें और इसका असर अपने बच्चे पर ना होने दें। क्योंकि इससे बच्चे के मन में माता-पिता के लिए प्यार भी धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। बच्चे को हमेशा अपना आपसी प्यार दिखाएं। बच्चों की भलाई के लिए परिवार में संवाद और समझदारी का होना बहुत महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications