UP: 26 सौ करोड़ से बन रहा बरेली-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग धंसा, प्रशासन ने बंद कराया हाईवे

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिलें में लगातार हो रही बारिश से जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से जिले में बन रहा 26 सौ करोड़ रुपए की लागत से बरेली-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग फरीदपुर में धंस गया है। वहां दुर्घटना की आशंका के चलते जिला प्रशासन बाईपास को बंद कर दिया है।

bareilly sitapur national highway damage, vehicles entry banned

जानकारी के मुताबिक, बरेली-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले सात सालों से बन रहा है। हाईवे पर 80 प्रतिशत काम भी पूरा हो चुका है। बता दें कि जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर फरीदपुर बाईपास पर हाईवे पर कई जगह कटान हो गया है। कटान होने की वजह से हाईवे में 5 फ़ीट से अधिक गहरे गड्ढे हो गए है।

हाईवे पर गहरे गड्ढे होने की बजह से एनएच अथॉरटी ने बाईपास को पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे बरेली-लखनऊ जाने वाले लोगों को फरीदपुर कस्बे के अंदर से गुजरना पड़ रहा है। जिस वजह से फरीदपुर में पूरे समय लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है यह बाईपास तीन महीने पहले ही शुरू हुआ है और इसकी हालत पहली बारिश में सामने आ गई है। वहीं, फरीदपुर एसडीएम राकेश सिंह ने एनएच अधिकारियों से जल्द से जल्द वाईपास को ठीक कराने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+