Bareilly News: साजिश की परतें बेनकाब, मौलाना तौकीर रजा ने बवाल कराने के लिए घर में जमा किए थे बम
Bareilly News: बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा ने शहर का माहौल काफी तनाव भरा बना दिया है। I Love Muhammad कैंपेन के नाम पर हुई हिंसा की परतें अब खुलती जा रही हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा को अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि भीड़ ने तौकीर रजा के कथित बयान का हवाला देते हुए नारेबाजी शुरू की थी। पुलिस ने तौकीर रजा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस 10 FIR में 2000 से अधिक लोग नामित हैं। पुलिस की एफआईआर में साजिश की परतें बेनकाब हो रही हैं।
बता दें कि मौलाना तौकीर रजा ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि आज शहर का माहौल बिगाड़ना है। इसके बाद ही भीड़ बेकाबू हो गयी थी। पुलिस FIR में खुलासा हुआ है कि IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान आरोपी नंबर वन हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिए थे कि आज शहर का माहौल बिगाड़ना है। अगर इसमें पुलिसवालों की हत्या करनी पड़े, तो भी मुस्लिमों की ताकत दिखानी है।

Maulana Tauqeer Raza है हिंसा का मुख्य आरोपी
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आला हजरत दरगाह और तौकीर रजा के आवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में समर्थक जुटे थे। सबके हाथ में 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर थे और इनकी कोशिश मार्च निकालने की थी। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी और इस वजह से प्रदर्शन रद्द करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने इस दौरान कई भड़काऊ नारे लगाए थे। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भीड़ उग्र हो गई और कोतवाली क्षेत्र, अलमगीरपुर, सिविल लाइंस, बड़ा बाजार और बनसमंडी में दुकानें बंद हो गईं, वाहनों पर पथराव किया गया था।
यह भी पढ़ें: बरेली बवाल में हुआ अब तक सबसे बड़ा खुलासा, सामने आया मौलाना का खतरनाक प्लान
Bareilly में हुई हिंसा पर पुलिस की FIR में हैरान करने वाले दावे
⦁ पुलिस की ओर से दर्ज FIR के मुताबिक, अपराधियों को पहले से बुलाया गया था। IMC प्रमुख तौकीर रजा, उनके सहयोगी नदीम और अन्य पदाधिकारियों ने साजिश रचकर हिंसा को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की थी।
⦁ भीड़ ने पुलिस पर अवैध हथियारों से फायरिंग की, जिसमें जान से मारने का इरादा साफ था। पुलिस के मुताबिक, सिपाहियों के डंडे छीने, वर्दी के बैच नोचे गए थे और उनके ऊपर कांच की बोतलों में पेट्रोल बम भरकर फेंका, जिसकी वजह से कई पुलिसकर्मी झुलस भी गए थे।
हिंसा के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें मौलाना तौकीर रजा और उसके सहयोगियों के घर से भारी मात्रा में पेट्रोल बम, अवैध हथियार और दूसरे विस्फोटक पदार्ध बरामद किए गए हैं। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इसे पूर्वनियोजित साजिश बताया, जो पश्चिमी यूपी में शांति भंग करने और राज्य की विकास योजनाओं को पटरी से उतारने का प्रयास था.
Maulana Tauqeer Raza अरेस्ट, अभी और गिरफ्तारियां होंगी
बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि हिंसा के मास्टर माइंड तौकीर रजा को अरेस्ट कर लिया गया है। उसके अलावा, 8 और आरोपी भी जेल भेजे गए हैं। तौकीर रजा के करीबी नफीस की मार्केट सील करने का आदेश दिया गया है। नगर निगम सोमवार दोपहर तीन बजे तक दुकानदारों को मार्केट खाली करने का नोटिस दिया है। इसके अलावा, बाकी नामजदों को अरेस्ट करने के लिए कार्रवाई चल रही है।
यह भी पढ़ें: Ground Report: बरेली हिंसा पर बोले सीएम सिटी गोरखपुर के लोग, मौलाना पर लगाए ये गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications