यूपी: शादी की पहली रात पति निकला किन्नर, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी की पहली रात को दुल्हन को पता चला की उसका पति एक किन्नर है और दिल्ली-एनसीआर में किन्नरों के साथ रहता है। अपने पति की सच्चाई पता चलने के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, मामल बरेली थाना क्षेत्र का है। जखीरा की रहने वाली युवती की शादी 29 अगस्त को मलूकपुर के रहने वाले शाहरुख़ के साथ धूमधाम से हुई थी। सुहागरात वाले दिन ही उसके पति शाहरुख़ ने उसके साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। वो कई दिनों तक ऐसे ही बात को टालता रहा। शाहरुख़ जब गुरुग्राम गया तो उसकी नवविवाहिता पत्नी भी उसके साथ चली गई। हां जाकर पता चला की शाहरुख़ डांस पार्टी चलाता है और किन्नरों के साथ महिलाओं वाले कपड़े पहनकर डांस करता है। उसके बोलने चलने का तरीका भी किन्नरों जैसा है।
पीड़िता की मानें तो शौहर से जब अपनी जिंदगी बर्बाद करने के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि जवाब दिया कि मैं शादी करना नहीं चाहता था। बारात से दो दिन पहले घर से भाग भी गया था। लेकिन मुझे बुलाया गया कि तुम्हारी मां की तबीयत खराब हो गई है। शादी नहीं करोगे तो वह कुछ गलत कर लेंगी। मां के डर से मैंने शादी कर ली। पीड़िता ने बताया कि उसके शौहर ने रोते हुए बताया कि वह एक किन्नर है।
पीड़िता ने बताया कि जब उसको अपने पति की सच्चाई पता चला तो उसने शाहरुख के परिवार से इस बात की शिकायत की, जिसके बाद ससुराल वालों ने उस पर अत्याचार करना शुरू कर दिए। पीड़िता ने अक्टूबर माह में मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं, एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications