सात समंदर पार फ्रांस की मरीन का बरेली के अनुराग से बना सात जन्म का रिश्ता

उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाले अनुराग का फ्रांस की रहने वाली मरीन से रिश्ता तो बन गया लेकिन जिला प्रशासन का ढुल-मुल रवैया उन्हें परेशान कर रहा था।

बरेली। किसी ने सच कहा रिश्ते ऊपर से बनते है हम और आप बस रस्मों को निभाते है। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल रहा है उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में। जहां बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले योगगुरु अनुराग शर्मा को सात सुमंदर पार रहने वाली एम्ब्रे मरीन से प्यार हो गया। अनुराग की मुलाकात एम्ब्रे से फ्रांस दूतावास में हुई थी उसके बाद यह छोटी छोटी मुलाकात प्यार में बदल गई बाद में दोनों परिवारों ने अनुराग और मरीन के रिस्ते पर अपनी मोहर लगा दी और पिछले माह दोनों का विवाह परंपरागत रिवाज से करा दिया।

सात समंदर पार फ्रांस की रहने वाली मरीन का बरेली के अनुराग से बना सात जन्म का रिश्ता

लेकिन भारत के नियमानुसार मरीन को मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता थी लेकिन प्रशासन के ढुलमुल रवैये के चलते दोनों रिश्ते में प्रशासन खलनायक की भूमिका निभा रहा था। आखिरकार बृहस्पतिवार (29 दिसंबर) को एसडीएम अर्चना दूबे ने सारी औपचारिकता को सही मानते हुए विवाह का प्रमाण पत्र जारी कर दिया। कोर्ट को एम्ब्रे मरीन के दूतावास से एनओसी नहीं मिलने के साथ प्रेम नगर पुलिस ने अनुराग का एड्रेस वेरिफिकेशन में लापरवाही बरती जिसके चलते मैरिज सर्टिफिकेट जारी होने में दिक्कत आ रही थी।
एसडीएम अर्चना को फ्रांस के दूतावास से एनओसी मिल गई इसके बाद एसडीएम ने पुलिस को फटकार लगते हुए तुरंत रिपोर्ट देने को कहा इसके बाद सभी औचारिकता पूरी होने के बाद अर्चना दूबे ने सर्टिफिकेट जारी करते हुए एम्ब्रे और अनुराग को पति पत्नी घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: 50 दिन हो गए पूरे लेकिन अब भी 60 फीसदी एटीएम मशीनें नहीं दे सकती कैश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+