बांदा के डाकू ललित पटेल ने तीन ग्रामीणों को जिंदा जलाया

डकैत ललित को शक था कि गोप्पा यादव इन तीनों का मददगार है। गोप्पा को सबक सिखाने के लिए उसने तीनों का अपहरण कर उन्हें जिंदा जलाया दिया है।

बांदा। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में दस्यु ददुआ, ठोकिया, रागिया और बलखड़िया के बाद अब दस्यु सरगना ललित पटेल ने अपनी आमद दर्ज करा दी है। पांच दिन पहले अपहरण कर जंगल ले गए तीन ग्रामीणों को उसने जिंदा फूंककर दहशत पैदा कर दी है। चित्रकूट के पाठा में पुलिस ने मंगलवार को कोल्हुआ के जंगल से तीनों शव के अवशेष बरामद कर लिए हैं।

बांदा के डाकू ललित पटेल ने तीन ग्रामीणों को जिंदा जलाया

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बांदा ने बुधवार को बताया कि '30 जून को थर पहाड़ निवासी मुन्ना यादव, टेढ़ी गांव निवासी रामप्रसाद और पालदेव गांव निवासी इन्द्रपाल यादव का दस्यु ललित पटेल ने अपहरण कर लिया था और उन्हें जंगल ले गया था। तीनों की सूचना उनके परिजनों ने नया गांव थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चित्रकूट की सरहद के कोल्हुआ जंगल में डकैत दल ने तीनों को जिंदा जला दिया है। जिनके बाद शवों के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। डीआईजी ने बताया कि शवों के अवशेषों का परीक्षण कराकर रिपोर्ट नया गांव थाना मध्यप्रदेश भेजी जाएगी।

मृतक मुन्ना यादव के भाई पप्पू यादव ने बताया कि 'एक महीने पहले दस्यु गोप्पा यादव और दस्यु ललित पटेल के बीच गैंगवार हुई थी, डकैत ललित को शक था कि गोप्पा यादव इन तीनों का मददगार है। गोप्पा को सबक सिखाने के लिए उसने तीनों का अपहरण कर उन्हें जिंदा जलाया दिया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+