Baghpat: भंडारे में खिचड़ी खाने से 21 लोग पड़े बीमार, बच्चे भी शामिल

बागपत में एक भंडारे का आयोजन किया गया था। वहां पर सभी को खिचड़ी परोसी गई। जिसे खाने से बहुत से लोग बीमार पड़ गए हैं।

Baghpat

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक भंडारे का आयोजन किया गया था, जहां खिचड़ी खाने से 21 लोग बीमार पड़ गए। जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। आनन-फानन में सबको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन ने घटना में जांच के आदेश दे दिए हैं।

मामले में जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि घटना रविवार शाम फैजपुर निनाना में हुई। वहां पर भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें आयोजकों ने खिचड़ी बनवाई। उसे खाने से 21 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत स्थिर है। वहीं बच्चों की देखभाल के लिए दो बाल रोग विशेषज्ञ ड्यूटी पर हैं। वो भी सुरक्षित बताए जा रहे। स्थानीय अधिकारियों ने गांव का दौरा किया, साथ ही सबको बताया कि अगर किसी की तबीयत खराब लग रही हो, तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।

प्रसाद में कुछ मिलाया गया?
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रसाद में कुछ मिलाया गया था। जिस वजह से उसे खाने वाले बीमार पड़ गए। इसके बाद एसपी भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने स्थानीय पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

बंगाल में 100 से ज्यादा बीमार
वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भी फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया, वहां पर 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं, जबकि एक शख्स की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक कुलतली में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था, वहां पर सभी ने खाना खाया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी को कुलतली प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां पर कई लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में एक शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल जिला प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+