पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश, जंगल में चला एनकाउंटर

पुलिस ने बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश सतेंद्र जो बुलंदशहर का रहने वाला है, वो गोली लगने से घायल हो गया। वहीं घायल बदमाश का दूसरा साथी जंगल के रास्ते भाग गया।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश का साथी भागने में कामयाब रहा। घटना नई मंडी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड की है। जहां बदमाश हाईवे से सुखराम राठी नाम के व्यक्ति से एक वाहन और नकदी लूटकर भाग रहा था। तभी पुलिस ने लूट की घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी और बदमाशों ने खुद को घिरा हुआ देख जंगल के रास्ते भागने का प्रयास किया।

Badmash arrest in UP Police Encounter

पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश सतेंद्र जो बुलंदशहर का रहने वाला है, वो गोली लगने से घायल हो गया। वहीं घायल बदमाश का दूसरा साथी जंगल के रास्ते भागने लगा तो पुलिस ने भाग रहे बदमाश का भी पीछा किया।

बदमाश और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया तो वहीं दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा है कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा रोड से ये बदमाश स्कूटी और नगदी लूटकर भाग रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को जब लगी तो पुलिस ने हाईवे पर नाकेबंदी कर दी। पुलिस की नाकेबंदी के बाद ये बदमाश जानसठ की ओर भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा किया और उसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+