Badaun:गिराया जा रहा था जर्जर मकान, निकलने लगे चांदी के सिक्के, तभी दावेदार पहुंची-Video

Silver Coins Found in Budaun बदायूं की बिल्सी नगरपालिका में सोमवार को एक जर्जर मकान की दीवारों से चांदी के सिक्के मिलने की खबर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैली है। स्थिति ऐसी हो गई कि स्थानीय प्रशासन को मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस वालों को तैनात करना पड़ा है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बारिश की वजह से लंबे वक्त से बंद पड़ा वह मकान ढहने लगा था। जिससे आसपास के लोगों में दहशत मच गई थी। तब जाकर नगरपालिका ने उसे जेसीबी की मदद से गिराने का फैसला किया, लेकिन इस दौरान उसकी दीवारों ने दुर्लभ चांदी के सिक्के उगलने शुरू कर दिए तो अलग तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। बाद में एक बुजुर्ग महिला पहुंची, जिसने वहां से निकल रहे चांदी के सिक्कों पर अपना दावा ठोक दिया है।

बदायूं में जर्जर मकान से निकलने लगे चांदी के सिक्के

बदायूं में जर्जर मकान से निकलने लगे चांदी के सिक्के

बदायूं के बिल्सी नगरपालिका इलाके का कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से काफी समय से बंद पड़ा एक मकान गिरने की स्थिति में आ गया था। स्थानीय लोगों ने फौरन प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद नगरपालिका की टीम वहां पहुंच गई और जनहित को देखते हुए, उसके जर्जर हिस्सों को तत्काल गिराने का फैसला किया, ताकि कोई भी अनहोनी रोकी जा सके। लेकिन, जैसे ही जेसीबी से दीवारें गिराई जाने लगी, उसमें से चांदी के सिक्के निकलने शुरू हो गए।

चांदी का सिक्का पाने के लिए पहुंच गई भीड़

चांदी का सिक्का पाने के लिए पहुंच गई भीड़

जब मजदूरों से लोगों तक चांदी के सिक्के मिलने की बात पहुंची तो वहां भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कुछ सिक्के लेकर भागने के भी आरोप लगे। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए कोतवाली थाने से पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा और ईओ नगरपालिका विजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फिर स्थानीय प्रशासन ने मलबा हटाने के साथ ही सिक्कों की भी खोज शुरू कर दी। ईओ, नगरपालिका विजेंद्र पाल सिंह ने स्थानीय मीडियाकर्मियों से कहा, 'नगरपालिका द्वारा जनहित में जर्जर मकान हटाया जा रहा था। तभी कुछ चांदी के सिक्के मिले यहां पर....उसके बाद यहां बैरिकेडिंग करा दी गई है। ' उन्होंने आगे खुदाई भी कराने की भी बात कही।

बारिश के चलते ढहने लगा था मकान-एसडीएम

बारिश के चलते ढहने लगा था मकान-एसडीएम

बाद में एसडीएम बिल्सी ने घटना के बारे में बताया कि 'बारिश के चलते मकान खुद ही गिरने लगा, जिसके चलते यहां के लोगों में हड़कंप मच गया। जब मकान खुद गिरने लगा और लोगों को नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हुई तो नगरपालिका की टीम यहां पहुंची। विद्युत विभाग को भी सूचित किया गया, क्योंकि उसके केबल को क्षतिग्रस्त होने का खतरा था। फिर, पुलिस भी आई है। इसी दौरान थोड़ा-बहुत चांदी का सिक्का दिखा है। '

कुछ सिक्के लेकर भागने की भी खबरें

कुछ सिक्के लेकर भागने की भी खबरें

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ मजदूरों ने चांदी का सिक्का लेकर भागने की भी कोशिश की थी। इसके बाद ही प्रशासन ज्यादा चौकन्ना हो गया। जिस मकान को ढहाने का काम किया जा रहा है, वह बिल्सी के बालाजी तिराहे के पास है। इस घटना की जानकारी जैसे-जैसे लोगों तक पहुंच रही है, लोग वहां पर पहुंचकर खुद से उस जगह को देखना चाह रहे हैं।

एक बुजुर्ग महिला ने किया चांदी के सिक्कों पर दावा

इस बीच एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने कहा कि एक बुजुर्ग महिला ने दावा किया है कि यह मकान उनका है, इसलिए उनके कागजात देखकर उचित कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, उन्होंने कहा है कि हमें ज्यादा नहीं सिर्फ 9 ही चांदी के सिक्के मिले हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि यहां से जो भी धनराशि मिलेगी, उसका विधिवत और कानूनी प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया जाएगा। इस घटना का कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमने जो यहां वीडियो लिया है, उसे @SantoshGaharwar यूजर ने शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+