पीएम का बस चलता तो खुद चाबुक लेकर मेरी भैंस ढूंढ़ने आते- आजम खान

आजम खान ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला, बोलें अगर सत्ता में आए तो ये लोगों को जेल भेजेंगें, आरक्षण के खिलाफ एक बार फिर आरएसएस खुलकर सामने आया है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने रामपुर की रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई तो लोगों को जेल में डाल दिया जाएगा। आजम ने लोगों को आपातकाल की याद दिलाते हुए कहा कि जब इंदिरा गांधी की सरकार 1975 में थी तो लोगों को जेल में डाल दिया गया था। आजम ने दादरी कांड का जिक्र करते हुए कहा कि याद करिए प्रिज में गोश्त मिला था तो क्या हुआ था।

azam khan


मुजफ्फरनगर और दादरी की घटनाओं को जिक्र करते हुए आजम ने कहा कि फ्रिज में गोश्त मिला तो जान ले लोगे क्या। यह कानून दुनिया के बेहूदा समाद में भी नहीं होता होगा। समाज का कोई भी कानून किसी शक की बुनियाद पर किसी की जान लेने की इजाजत नहीं देता है। उन्होंने कहा कि हम कानून को मानने वाले लोग हैं, हम आपसी भाईचारे की बात करते हैं और यही अटलजी भी करते थे। रामपुर की मिसाल देते हुए आजम ने कहा कि यहां भले ही मुस्लिम बाहुल्य आबादी है लेकिन यहां हिंदू सिख आदि धर्म के नाम पर लोगों के साथ नाइंसाफी नहीं की जाती है।

आजम खान ने कहा कि अगर धर्म के नाम पर रामपुर में लोगों के साथ भेदभाव व नाइंसाफी की जाती है तो मुझे चुनाव लड़ने का हक नहीं है, मेरा दामन पाक है और मैं बेगुनाह हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आजम खान ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब वह प्रधानमंत्री थे तो उन्हें मेरी भैंसों की सूचना थी, अगर उनका बस चलता तो वह खुद चाबुक लेकर मेरी भैंसे ढूंढ़ने चले आते। उन्होंने कहा कि जानवर ले जाने वालों को भाजपा वाले मारते हैं और फिर खुद ही जानवर ले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- आतंकवाद की घटनाओं पर अल्पसंख्यक समाज को शक की नजर से देखा जा रहा है- मायावती

आजम ने दलित कार्ड खेलते हुए कहा कि जानवरों की खाल उतारने का काम दलित करते हैं, लेकिन धर्म के ठेकेदार उन्हें मौत के घाट उतारने का काम करते हैं, लेकिन इन लोगों की रक्षा के लिए अल्लाह आगे आता है। आरएसएस को आड़े हाथों लेते हुए आजम ने कहा कि बिहार चुनाव से पहले आरएसएस नेता ने कहा था कि दलितों, पिछड़ो का आरक्षण खत्म होना चाहिए, लेकिन वहां की जनता ने इन लोगों को ऐसा सबक सिखाया कि भाजपा का वहां से नामोनिशान मिट गया। लेकिन एक बार फिर से आरएसएस वालों ने आरक्षण को खत्म करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+