शिवसेना ने गिराया था बाबरी का ढांचा, BJP ने लिया था श्रेय: आजम खान

बुलंदशहर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने रविवार को बुलंदशहर में राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया। आजम खान ने कहा कि बाबरी मस्जिद का ढांचा भाजपा ने नहीं शिवसेना ने गिराया। उन्होंने शिवसेना को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा पर श्रेय लेने का आरोप लगाया।

azam khan statement on ram mandir issue in bulandshahr

रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खान बुलंदशहर के गुलावठी एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। आजम खान ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बलात्कारी पर पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दूंगा।

आजम खान ने अयोध्या से मुस्लिम परिवारों के पलायन की खबरों को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार रास्ते बताए हम देश से ही पलायन कर जाएंगे। आजम खान ने आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस देश के संविधान और राष्ट्र को नहीं मानती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+