लखनऊ: Azam Khan के फेफड़ों में संक्रमण का चला पता, तबीयत बिगड़ने पर मेदांता में कराया गया भर्ती
लखनऊ: Azam Khan के फेफड़ों में संक्रमण का चला पता, तबीयत बिगड़ने पर मेदांता में कराया गया भर्ती
लखनऊ, 06 अगस्त: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, आजम खान के फेफड़ों में संक्रमण का पता चला है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल क्रिटिकल केयर टीम आजम खान की निगरानी कर रही है। डॉक्टरों की मानें तो उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। बता दें कि इससे पहले सांस लेने में तकलीफ के बाद 4 अगस्त को आजम खान मेदांता में भर्ती हुए थे।

सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सपा नेता आजम खान को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 74 वर्षीय आजम खान को शुक्रवार देर शाम सांस लेने में तकलीफ के कारण मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आजम खान के फेफड़ों की जांच में संक्रमण का पता चला। फिलहाल क्रिटिकल केयर टीम की टीम उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।












Click it and Unblock the Notifications