खेत पर गई 45 साल की महिला घर नहीं लौट पाई, बेटी ने हत्या के लिए प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर क्षेत्र अंतर्गत कुमारगंज थाना क्षेत्र के धमथुआ गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई। उसकी पहचान मंजू देवी पत्नी जेठू राम के तौर पर हुई। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका की पुत्री की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम शिवकुमार है, उसकी गिरफ्तारी करने का निर्देश भी दे दिया गया है।

ayodhya: waman killed by her lover in the field

संवाददाता ने बताया कि, मंजू देवी गांव के ही भोला नाथ यादव पुत्र राम दुलारे यादव के खेत में धान की बेरन उखाड़ रही थी। इसी बीच धमथुआ पूरे तुलसी का पुरवा गांव निवासी शिव कुमार उपाध्याय ने उस पर बांके से हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिय। मृतका मंजू जेठू राम की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी से संतान न होने पर पति-पत्नी दोनों की रजामंदी से जेठू ने संजय नगर सुल्तानपुर से दूसरी शादी की थी। मृतका का पति नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में नौकरी करता है तथा अक्सर कुमारगंज में ही रहता है। इसी बीच महिला की जान-पहचान पूरे तुलसी निवासी शिव कुमार से हो गई।

ayodhya: waman killed by her lover in the field

दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी। जिसके चलते शिवकुमार, उसे मजदूरी करने से रोकता था। कई बार दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसी बात को लेकर शिवकुमार ने शुक्रवार करीब 11 बजे मंजू पर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी कुमारगंज अजय कुमार सिंह ने पहुंचे। उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+