Ram Mandir: इस शुभ मुहूर्त में होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, देखें पूरी डिटेल
Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त की घोषणा कर दी गयी है। पूरा कार्यक्रम चार चरणों में होगा। जिसमें प्राण प्रतिष्ठा वह तीसरा चरण होगा।
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों से भगवान की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय अयोध्या में तमाम मठ मंदिरों को भी सजाया जाएगा।

चार चरणों में बांटा गया आयोजन
इस कार्यक्रम को चार चरणों में बांटा गया है। इन चरणों के हिसाब से ही आगे की तैयारियां की जाएंगी। पहले चरण की शुरुआत रविवार से हो गई है। जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान पूरे समारोह की रूपरेखा तैयारी होगी, इसके तहत जिला व खंड स्तर दस-दल लोगों की टीम बनेंगी जो ज्यादा से ज्यागा लोगों को जोड़ेंगी
तीसरे चरण में होगी प्राण प्रतिष्ठा
एक जनवरी से दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें करीब दस करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत और रामलला के विग्रह का चित्र, पत्रक दिया जाएगा। इस दौरान घर-घर लोग जाएंगे और रामलला के उत्सव को मनाने की अपील करेंगे। तीसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होगा, जब भगवान रामलला की पीएम मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा होगी। वहीं चौथे चरण में कोशिश की जाएगी कि ज्यादा-ज्यादा राम भक्तों को राम मंदिर के दर्शन कराए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications