अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा, उमड़ा भक्तों का सैलाब, जयकारों से साथ बढ़ रही संतों, श्रद्धालुओं की टोली
Ayodhya Purikrama 2024: रामनगरी अयोध्या में तीन तरह की परिक्रमा होती है। कार्तिक मास में दो परिक्रमाएं होती हैं, जिसमें पहली 14 कोसी और दूसरी पंचकोसी परिक्रमा होती है। जबकि तीसरी 84 कोसी परिक्रमा है, जो पूरे अयोध्या क्षेत्र को कवर करती है। पंचकोसी परिक्रमा बड़ी एकादशी तिथि को होती है। ये परिक्रमा अयोध्या शहर की परिधि में मंदिरों के सघन क्षेत्र बाहर होती है। ये परिक्रमा सभी आयुवर्ग के श्रद्धालुओं के लिए सहज और सुगम होती है।
Recommended Video
रामनगरी में पंचकोसी परिक्रमा देवउठनी एकादशी पर शुरू हुई। करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु इस परिक्रमा को पूरा कर रहे हैं। सोमवार को दोपहर 1.45 बजे से शुरु हुई ये परिक्रमा मंगलवार सुबह 11.38 बजे पर समाप्त होगी। श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान को करीब 15 किमी दूरी पैदल और नंगे पांव चलकर पूरा कर रहे हैं।

क्या है पंचकोसी परिक्रमा
देवउठनी एकादशी तिथि के दिन से अयोध्या में पांच कोस की परिक्रमा शुरू होती है। पंच कोसी की परिक्रमा अयोध्या धाम के क्षेत्र में होती है। इसे पंचकोसी की परिक्रमा करने से कहा जाता है। इस परिक्रमा से रामजन्मभूमि समेत अयोध्या के उन सभी क्षेत्रों की परिक्रमा हो जाती है, जहां भगवान राम ने बाल लीलाएं की थीं। मान्यता है कि इससे समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।

पूरी अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
पूरी रामनगरी में 14 स्थानों पर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। जहां- जहां एम्बुलेंस तैनात हैं उनमें पक्का घाट, पुराना सरयू पुल, कंट्रोल रूम, नया घाट पुलिस चौकी, हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप, हलकारा का पुरवा, चूड़ामणि चौराहा, उदया चौराहा, चकरतीर्थ, झुनकी घाट, बूथ नंबर चार, कनक भवन, श्रृंगार हाट बैरियर, श्रीराम जन्मभूिम के साथ हनुमानगढ़ी पर एंबुलेंस तैयार हालत में खड़ी है।

इसके अलावा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर हनुमान गुफा, मौनी बाबा, हलकारा का पुरवा, चूड़ामणि चौराहा, उदया चौराहा, चकरतीर्थ, ब्रह्मकुंड और झुनकी घाट पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है।
अयोध्या से पहले मथुरा में अक्षय नवमी के दिन पंचकोसी परिक्रमा हुई। परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे शहर में जाम ही जाम दिखा। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए खूब पसीना बहाया, लेकिन परिक्रमार्थियों की संख्या के आगे पुलिस बल बेबस नजर आया। मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा में 700 से अधिक पुलिस, ट्रैफिक, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की 62 प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications