Ayodhya News: 'मृत्यु सबसे बड़ा सत्य, सत्य छिपाने वाला योगी नहीं हो सकता', अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला

Ayodhya News: महाकुंभ में हुई भगदड़ में मौतों की संख्या को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सत्य को छिपाए, वह योगी नहीं हो सकता।

अखिलेश ने सरकार पर मृतकों की संख्या को छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मृत्यु सबसे बड़ा सत्य है, लेकिन सरकार इस पर भी झूठ बोल रही है। अखिलेश यादव सोमवार को अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

Ayodhya News Akhilesh Yadav samajwadi party

यहां उन्होंने सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। वहीं सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि वस्त्र पहन लेने से कोई योगी नहीं बन जाता, बल्कि सत्य के मार्ग पर चलने वाला ही योगी होता है।

मौतों की संख्या छिपा रही सरकार

सपा प्रमुख ने महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार कह रही थी कि कुंभ मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भगदड़ जैसी दर्दनाक घटना हो गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मृतकों और घायलों की सही संख्या नहीं बता रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब से महाकुंभ स्नान शुरू हुआ, तब से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की गिनती बताई जा रही थी। लेकिन जब भगदड़ हुई, तो सरकार सही आंकड़े नहीं दे पा रही है।

यह सरकार केवल झूठे आंकड़े दिखाने में लगी हुई है। करोड़ों लोगों का हिसाब दिया जा रहा है, लेकिन जिनकी जान गई, उनका हिसाब नहीं दिया जा रहा। कहा कि अगर सरकार ने सही समय पर फैसला लिया होता, तो इतनी मौतें नहीं होतीं।

भगदड़ के बाद मरने वालों की संख्या बताने में सरकार को 17 घंटे लग गए, लेकिन इसके बावजूद केवल 30 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। उन्होंने इस आंकड़े को गलत बताते हुए कहा कि अभी भी कई परिवार अपने लापता परिजनों की तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भगदड़ की रात लाखों श्रद्धालु बिना स्नान किए वापस लौट गए। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने इतनी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए? पहली बार ऐसा हो रहा है कि करोड़ों लोगों को बुलाया गया और उन्हें स्नान का अवसर ही नहीं मिला।

मरने वालों के लिए कोई संवेदना नहीं

अखिलेश यादव ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब कोई मुख्यमंत्री सच्चाई स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के लिए श्रद्धालुओं की संख्या दिखाना ज्यादा महत्वपूर्ण है, लेकिन जो लोग इस भगदड़ में मारे गए, उनके लिए कोई संवेदना नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि भगदड़ में मारे गए लोगों की वास्तविक संख्या को सार्वजनिक किया जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए। जो सरकार मृत्यु जैसे सत्य को छिपा रही है, वह जनता का भला कैसे कर सकती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+