'आज वो लोग भी अयोध्या आकर ठोकना चाहते हैं अपनी ताल', अयोध्या में सीएम योगी ने कुछ यूं घेरा विपक्षियों को
Ayodhya Deepotsav 2024: छोटी दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और यहां सरयू घाट पर आरती की। साथ ही, दीपोत्सव में भाग लिया। दीपोत्सव में भाग लेने से पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर आड़े हाथ लिया।
अयोध्या में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,'..जिन लोगों ने आपको राम की पैड़ी पर गंदे पानी में स्नान करने के लिए मजबूर किया, आज वो लोग भी अयोध्या आकर अपनी ताल ठोकना चाहते हैं।..याद कीजिए, हजारों साल पहले भगवान राम पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे, तब से अयोध्या में कोई विमान नहीं आया लेकिन आज यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।'

इतना ही नहीं, सीएम योगी ने कहा कि दुनिया भर से लोग यहां आ रहे हैं। जो लोग काम नहीं करना चाहते थे, उन्होंने पहले राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया। उससे पहले राम भक्तों पर गोलियां चलाई गईं। जब एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हुआ तो कहने लगे कि किसानों का शोषण हो रहा है।
जब यहां मंदिर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ तो कहने लगे कि व्यापारियों का शोषण हो रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सबको गले से लगाया...जो भी मानवता के मार्ग में, विकास के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है जो उत्तर प्रदेश के माफियाओं की हुई है।
सीएम ने आगे कहा कि यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक है जब इस वर्ष 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके एक बार फिर राम लला अपने धाम में विराजमान होकर दुनिया के सभी पीड़ितों को ये संदेश दे गए कि कभी भी अपने पथ से विचलित नहीं होना चाहिए।
आज हमारे पास यह अवसर है उन सभी आत्माओं को स्मरण करने का जिनका पूरा जीवन राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित था। मैं इस अवसर पर उन सभी पूज्य संतों को नमन करता हूं..जो 3.5 लाख की संख्या में अपनी शहादत देकर एक ही तमन्ना के साथ इस धरा से अल्विदा हो गए कि अयोध्या में चाहें कुछ भी हो इस धरा पर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बोलते हुए आगे कहा कि उनका संकल्प पूरा हुआ... राम लला के विराजमान होने के बाद ये दीपोत्सव का पहला अवसर है। इससे पहले हम लोग बोलते थे और जो हमने कहा वो करके भी दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications