Ayodhya: राम मंदिर, एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले स्वच्छता कैंपेन, डिप्टी CM केशव मौर्य ने लगाई झाड़ू, उठाया कूड़ा
अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले पिछले तीन दिन से स्वच्छता अभियान जारी है। जिसे नाम दिया गया है, 'जहां जन्में राम, स्वच्छ रहे अयोध्या धाम'। इस कैंपेन में बुधवार ()को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शामिल हुए। उन्होंने सड़क पर झाड़ू लगाकर अयोध्यावासियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। दरअसल, इस कैंपेन के जरिए रामनगरी में पीएम मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन को भी धार दी जा रही है।
पीएम के दौरे से पहले श्री राम एयरपोर्ट के उद्घाटन से लेकर रामपथ पर रोड शो और धर्मपथ पर की तैयारियों को जायजा लेने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन और अधिकारियों की बैठकें कर रहे हैं। इस बीच पिछले तीन दिन से रामनगरी में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मुख्य सड़कों से लेकर से अयोध्या के सभी स्थलों पर स्वच्छता को बढ़ावा देने पर फोकस किया जा रहा है।

अयोध्या में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान 'जहां जन्में राम, स्वच्छ रहे अयोध्या धाम' का नेतृत्व खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कर रहे हैं। बुधवार (27 दिसंबर) को उन्होंने कुछ स्वच्छता कार्यों में हाथ बंटाया और अयोध्यावासियों को रामनगरी की पवित्रता के साथ स्वच्छता भी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता अभियान के तहत डिप्टी सीएम केशव ने इस दौरान झाड़ू लगाई और अपने हाथों से कूड़ा भी उठाया।
Recommended Video
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार दो दौरे अयोध्या में होने वाले हैं। श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन से पहले 30 दिसंबर को होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम के मुताबिक राम पथ से लेकर धर्मपथ तक 10 किमी तक डबल ट्रैक पर पीएम के स्वागत की तैयारी है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के अलावा पीएम मोदी अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी रेलवे स्टेशन के पहले प्लैटफॉर्म पर खड़ी वंदेभारत ट्रेन के साथ दूसरे प्लैटफॉर्म पर अमृत भारत को हरी झंडी दिखाएंगे।
ऐसे में राम नगरी में पीएम के स्वागत के तैयारियों में शासन से लेकर प्रशासन स्तर तक सभी अधिकारियों को फोकस है। इस दौरान अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पीएम के रोड शो के दौरान 2 किलोमीटर लंबे राम पथ पीएम के काफिले, अधिकारियों के वाहनों के अलाव अन्य वाहनों को प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications