'हम एक भी मस्जिद नहीं छोड़ेंगे...तैयार रहना', भड़काऊ पोस्ट करने वाले को ATS ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर को लेकर भड़काऊ पोस्ट करने वाले एक शख्स को ATS द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए शख्स द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
उसे झांसी से गिरफ्तार करने के बाद एटीएस की टीम द्वारा उसे पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि उसके पास से एटीएस द्वारा मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद किया गया है। उसकी अन्य डिटेल भी खंगाली जा रही है।

दरअसल, एटीएस द्वारा सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही थी। निगरानी के दौरान पता चला कि एक्स पर जिबरान मकरानी नामक शख्स द्वारा मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा गया कि" हम एक भी मस्जिद नहीं छोड़ेंगे, अगर हमसे जबरदस्ती मस्जिद चीनी गई तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना, बाबरी मस्जिद भी हमारी है और हमारी रहेगी।'
पोस्ट देखने के बाद यूपी एटीएस की टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि जिबरान मकरानी झांसी का रहने वाला है। उसके बाद बुधवार को एटीएस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद टीम द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट की माने तो जिबरान के मोबाइल में कई लोगों द्वारा किए गए पोस्ट के स्क्रीनशॉट और भड़काऊ पोस्ट पड़े हुए हैं। इसमें बाबरी मस्जिद बिंदू और इजरायल मामले से संबंधित पोस्ट है।
यह भी कहा जा रहा है कि पूछताछ के दौरान जिबरान द्वारा बताया गया कि उसने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट इसलिए किया था जिससे बाबरी मस्जिद का बदला लिया जा सके। भड़काऊ पोस्ट के चलते मुस्लिम धर्म के लोग राम मंदिर को नेस्तोनाबूद कर दें। फिलहाल एटीएस टीम द्वारा उससे पूछताछ और जाट पड़ताल जारी है।












Click it and Unblock the Notifications