Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मां ने कहा- बेटा धार्मिक है, मंदिर जाता था, पिता बोले- नशेड़ी है....,अतीक के शूटर लवलेश तिवारी के कितने चेहरे!

Lovelesh Tiwari News: अतीक अहमद पर हमलावरों में से एक लवलेश तिवारी की मां आशा ने कहा कि उसका बेटा भूखे पेट हर रोज मंदिर जाता था। संगत में बर्बाद हो गया है।

Lovelesh Tiwari News

Lovelesh Tiwari News: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या करने वाले शूटरों में से एक लवलेश तिवारी के परिवार वालों का कहना है कि उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है। लवलेश की मां ने कहा है कि उनका बेटा धार्मिक प्रवृत्ति का था और हमेशा मंदिर जाया करता था। वहीं दूसरी पिता का कहना है कि उनका बेटा नशेड़ी था।

'लवरेश धार्मिक था...मंदिर जाता था...'

हमलावरों में से एक लवलेश तिवारी की मां ने रविवार को कहा कि उनके बेटे का उनके लिए एक धार्मिक पक्ष भी था।

मीडिया से बात करते हुए लवरेश तिवारी की मां आशा ने रोते हुए कहा, ''मेरा बेटा (लवरेश तिवारी) गहरा धार्मिक था। वह भगवान के दर्शन के लिए हर रोज मंदिर जाता था। जब से वह घर से निकला है, हमने उससे बात नहीं की है। उसका फोन भी स्विच ऑफ था। घर से 7-8 दिन पहले वो निकला था। पता नहीं उसके नसीब में क्या लिखा था।''

Lovelesh Tiwari News

'ऊँ नम शिवाय, सीता-राम जपता था'

मां ने कहा, 'संगत में बर्बाद हो गया, बहुत बड़ा भक्त था। बिना संकटमोचन मंदिर जाए, चाय भी नहीं पीता था। ऊँ नम शिवाय, सीता-राम करता था, गाता-बजाता भी था। मंडली में जाता था। लेकिन पता नहीं क्या से क्या हो गया। कुछ समझ नहीं आता।'

पिता बोले- ड्रग एडिक्ट था लवलेश...

लवलेश की मां से पहले उसके पिता यज्ञ तिवारी का बयान आया था। लवलेश के पिता ने कहा था कि उनका बेटा बेरोजगार था नशेड़ी थी। पत्रकारों से बात करते हुए यज्ञ तिवारी ने कहा, "वह (लवलेश तिवारी) मेरा बेटा है। हमने टीवी पर घटना देखी। हमें लवलेश की हरकतों की जानकारी नहीं है और न ही हमें कुछ करना है। हमें उससे कोई लेना-देना नहीं है।''

पिता यज्ञ तिवारी ने आगे कहा, ''वह कभी भी यहां नहीं रहता था और न ही वह हमारे पारिवारिक मामलों में शामिल था। उसने हमें कुछ नहीं बताया। वह पांच-छह दिन पहले यहां आया था। हमारी उससे सालों से बात नहीं हुई है। पहले से ही उसपर एक मामला दर्ज है। उस मामले में वह जेल भी जा चुका है।"

पिता यज्ञ तिवारी ने कहा, ''मेरा बेटा कोई काम-धंधा नहीं करता था। बेटा बेरोजगार था। ड्रग एडिक्ट था...नशा करता था। हमारे चार बच्चे हैं। हमें इस बारे में कुछ नहीं कहना है।"

Lovelesh Tiwari News

Who is Lovelesh Tiwari: कौन है लवलेश तिवारी?

लवलेश तिवारी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर उसने खुद को एक बजरंग दल का मेंबर बताया है। लवलेश के खिलाफ चार पुलिस केस दर्ज हैं। वह एक केस में जेल भी जा चुका है। उसे एक महीने की सजा हुई थी। लड़की को थप्पड़ मारने का भी उसपर केस था। इस मामले में उसे डेढ़ साल की जेल हुई थी। तीसरा केस शराब से जुड़ा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+