Atiq Ahmed family tree: अतीक अहमद के कितने हैं बेटे, जानिए गैंगस्टर की पत्नी और भाई के बारे में
यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे का यूपी पुलिस ने गुरुवार को झांसी में एनकांउटर कर मार गिराया है। अतीक अहमद के बेटे की मौत के बाद जानें उनके और कितने बेटे हैं और वो कहां है?

Atiq Ahmed family tree: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद यानी प्रयागराज में जिस गैंगस्टर अतीक अहमद के नाम का सिक्का चलता था, जिसका नाम सुनते ही लोग थर-थर कांप उठते थे उसी गैंगस्टर के घर में मातम छाया हुआ है। हर तरफ रोना पिटना मचा हुआ है क्योंकि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद का जवान बेटा असद अहमद पुलिस की गोलियों से छलनी होकर मौत की नींद सो चुकी थी और एनकाउंटर के दो दिन बाद जब शनिवार 15 अप्रैल को उसका सुपुर्द ए खाक किया जा रहा उसी दिन अतीक अहमद और उसके भाई अशरद की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
Recommended Video
अतीक अहमद और भाई अशरु की गोली मार कर हत्या
बता दें गैंगस्टर की गोली मार कर हत्या उस वक्त की गई जब 15 अप्रैल को प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इसी समय मीडिया से बात करते वक्त अज्ञात हमलावरों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावरों ने गोली मारने से पहले जय श्री राम के नारे भी लगाए थे।
अतीक के बेटे असद का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर
बता दें जेल की सलाखों के पीछे बंद गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के झांसी पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की टीम की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर कर मार गिराया है। आइए जानते हैं असद अहमद के अलावा अतीक अहमद के और कितने बेटे हैं?
अतीक अहमद के पांच बेटे हैं, एक की हुई मौत
गैंगरस्टर अतीक अहमद ने 1996 में शाइस्ता परवीन से शादी की थी। अतीक और शाइस्ता के पांच बेटे हैं जिनमें मोहम्मद उमर, मोहम्मद अली, असद अहमद और दो नाबालिग बेटे अहजान और अबान हैं।
दो बेटे काट रहे जेल की सजा, दो बेटे कहां है किसी को कुछ पता नहीं
अली अहमद ने जबरन वसूली के एक मामले में पिछले साल जुलाई में प्रयागराज की एक सत्र अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं दो बेटे- मोहम्मद अहजम और मोहम्मद आबान कहां है इसका पता नहीं है। दो लाख के इनामी मोहम्मद उमर पर रंगदारी का आरोप है जिसने अगस्त 2022 में सीबीआई के सामने सरेंडर कर दिया था।
अतीक का भाई भी हत्या का आरोपी है
वहीं अतीक अहमद का भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ भी उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी है वो उत्तर प्रदेश विधान सभा का पूर्व सदस्य है। याद रहे उमेश पाल और उनके दो पुलिस सुरक्षा गार्डों की हत्या के बाद उनकी पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पत्नी शाइस्ता ने हाल ही में ज्वाइन की है बसपा
वहीं अतीक अहमद के जेल में जाने के बाद उनकी पत्नी शाइस्ता ने अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर बसपा ज्वाइन कर ली है। हालांकि बसपा सुप्रीमों मायावती ने साफ कर दिया है कि यूपी मेयर चुनाव में उनकी पार्टी अतीक अहमद की पत्नी या उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य को खड़ा करेगी।
अतीक ने बेटे के एनकाउंटर के पहले गिड़गिड़ा कर बोली थी ये बात
बेटे असद अहमद के एनकाउंटर के एक दिन पहले बुधवार को जब उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल से प्रयागराज की एक जेल पुलिस गैंगस्टर अतीक अहमद को ले जा रही थी तब उसने पुलिस वैन के अंदर से आग्रह किया था मैं पूरी तरह धूल में मिल गया हूं, लेकिन कृपया अब मेरे परिवार की महिलाओं और बच्चों को परेशान न करें।
सजा सुनते ही रो पड़ा था ये गैंगस्टर
अतीक अहमद को जब कोर्ट ने सुनवाई के बाद सजा पिछले दिनों सुनाई थी तब वो मीडिया के सामने फफक कर रो पड़ा था। अतीक अहमद ने पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षा की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को प्रयागराज में उमेश पाल हत्या मामले में झूठा फंसाया गया है और शायद उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक मुठभेड़ में मार दिया गया है इस मामले में वांछित अपने बेटे असद के बारे में पूछे जाने पर अतीक अहमद ने कहा था कि मुझे कैसे पता चलेगा, मैं जेल में हूं।
तांगा चलाने वाले का बेटा कैसे बना गैंगस्टर?
10 अगस्त 1962 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हाजी फिरोज अहमद के घर में जन्में अतीक के पिता तांगा चलाकर परिवार चलाते थे। अतीक घर के पास के जिस स्कूल में पढ़ते थे उसमें 10वीं की परीक्षा में फेल हो गए और वो बदमाशों की संगत में आ गए। रातों रात अमीर बनने का ख्वाब देखते हए चोरी, लूट, अपहरण और रंगदारी वसूलने जैसी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। 1997 में अतीक अहमद पर पहली हकत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राजनीति में एंट्री की इसके बाद सपा और बाद अपना दल ज्वाइन की। अतीक पांच बार विधायक और एक बार फूलपुर से सांसद रहा।












Click it and Unblock the Notifications