Atiq ahmad and ashraf murder: CM योगी आवास पर चल रही हाई लेवल बैठक खत्म, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अतीक-अशरफ की हत्या के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

Atiq ahmad and ashraf murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को सनसनीखेज अंदाज में हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक हाइलेवल बैठक बुलाई थी। देर रात करीब तीन बजे यह अहम बैठक समाप्त हुई। सूत्रों की माने तो बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि यूपी में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस बीच सीएम योगी ने भी लोगों से अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
योगी ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसमें सभी प्रदेश वासी सहयोग भी कर रहे हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखें। सीएम योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करें। सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीजीपी समेत कई आला अफसर रहे मौजूद
सीएम योगी के आवास पर हुई बैठक में डीजीपी आरके विश्वकर्मा के अलावाा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी शामिल थे। बैठक में यह तय किया गया कि आला अफसर विशेष विमान से प्रयागराज जाएंगे और वहां की स्थितियों पर पूरी नजर रखेंगे। इस बैठक के बाद दर रात करीब तीन बजे डीजीपी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेश कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार निकल गए।
अशरफ-अतीक की हत्या के बाद पूरे यूपी में अलर्ट
प्रयागराज में अतीक-अशरफ की हत्या के बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है, प्रदेश के सभी ज़िलों में धारा-144 लागू की गई है। पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने के साथ ही प्रयागराज में शनिवार रात में अतीक-अशरफ की हत्या के बाद सुरक्षा में लापरवाही बरतने के क्रम में कार्रवाई करते 17 पुलिस कर्मियों को निलंबित हो गये हैं। गोलीकांड में एक पुलिस कर्मी मानसिंह को गोली लगने की खबर है घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए लोकल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
उमेश पाल के घर सुरक्षा बढ़ाई गई
पूरे उत्तरप्रदेश में अलर्ट जारी किया गया, प्रदेश के सभी शहरों में कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमें तैनात। उमेश पाल के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रकरण की समीक्षा के बाद DGP और गृह सचिव को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है। पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है और यूपी के सभी दलों के कार्यालय पर पुलिस की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications