Guddu Muslim: धोखेबाज है अतीक का राइटहैंडर गुड्डू मुस्लिम, अपने ही साथियों की हत्या का करता है प्लान

इसी गुड्डू मुस्लिम का जिक्र अतीक अहमद का भाई अशरफ अहमद गोली लगने से पहले कर रहा था। गोली लगने से ठीक पहले अशरफ के आखिरी शब्द थे... 'मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम...'।

Guddu Muslim Atiq Ahmad

Guddu Muslim Atiq Ahmed: माफिया से नेता बने अतीक अहमज का राइटहैंडर कहलाने वाला गुड्डू मुस्लिम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बमबाम गुड्डू मुस्लिम धोखेबाज स्वभाव का है, वो अपने ही गैंग के सदस्यों और साथियों की हत्या का प्लान करता है। गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड का एक आरोपी है। यूपी पुलिस फिलहाल उसकी तलाश में लगी है।

कथित 'कुख्यात डॉन' अभय सिंह, जो अब गोसाईंगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक है, उसके सहयोगी रणधीर सिंह लल्ला ने गुड्डू मुस्लिम को लेकर कई खुलासे किए हैं।

रणधीर सिंह लल्ला ने कहा है कि गुड्डू मुस्लिम का अपने सहयोगियों की हत्या करने और बचकर निकल जाने की हमेशा से आदत रही है। 1990 के दशक के आखिर में, गुड्डू मुस्लिम को अक्सर अयोध्या के पास सरायरासी गांव में देखा जाता था, गैंगस्टर संतोष सिंह के साथ उसकी दोस्ती थी।

इंडिया टुडे के मुताबिक रणधीर सिंह लल्ला ने कहा, ''1996-97 में अयोध्या से सटे सरायरासी गांव में गुड्डू मुस्लिम को खूब देखा जाता था। वजह थी उसकी दोस्ती संतोष सिंह से थी, जो कि एक गैंगस्टर था। संतोष सरायरासी गांव का रहने वाला था। उसके पास एक मारुति कार और एक राइफल थी। गुड्डू मुस्लिम उसी कार में संतोष के साथ घूमता रहता था।''

Guddu Muslim Atiq Ahmad

रणधीर सिंह लल्ला ने यह भी खुलासा किया कि गुड्डू मुस्लिम अंबेडकर नगर में माफियाओ के संपर्क में था और वहां माफियाओं से उसकी दुश्मनी थी। एक दिन गुड्डू मुस्लिम अपनी कार में जाने-माने हिस्ट्रीशीटर सत्येंद्र सिंह लंगड़ के साथ अंबेडकर नगर से निकला और सरायरासी गांव के पास उतर गया जहां उसकी मुलाकात संतोष सिंह से हुई।

हालांकि, अचानक श्रीप्रकाश शुक्ला नाम के एक हिस्ट्रीशीटर ने सत्येंद्र सिंह पर हमला किया और उसे मार डाला और गुड्डू मुस्लिम घटनास्थल से भाग गया। इस मामले में कहा जाता है कि गुड्डू मुस्लिम ही वो मुखबिर था जिसने सत्येंद्र सिंह को ट्रैक करने में मदद की थी और सारी जानकारी दी थी।

Guddu Muslim Atiq Ahmad

बाद में गुड्डू मुस्लिम ने संतोष सिंह को जहर देकर मार डाला था। अभय सिंह के करीबी लोगों का दावा है कि उन्होंने अपने गांव के रहने वाले संतोष सिंह की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम से नाता तोड़ लिया था।

द प्रिंट के मुताबिक रणधीर सिंह लल्ला ने कहा कि उन्होंने संतोष सिंह की हत्या के बारे में सिर्फ सुना था क्योंकि वह उस वक्त छोटे थे और उसने खुद इस घटना को नहीं देखा था।

अभय सिंह के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम और उनके लंबे समय के दोस्त धनंजय सिंह (बाद में बहुजन समाज पार्टी के सांसद) थे, ने संतोष क कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला कर दिया था और मार डाला था। हालांकि धनंजय सिंह ने उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है।

धनंजय ने कहा कि अभय सिंह, गुड्डू मुस्लिम और मदन नाम के एक अन्य सहयोगी पर जौनपुर पुलिस ने 1990 के दशक में एक पेट्रोल पंप लूटने का मामला दर्ज किया था और जेल में इन तीनों ने कुछ समय बिताया था।

Guddu Muslim Atiq Ahmed

प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक (शहर) दीपक भुकर के मुताबिक, ''गुड्डू मुस्लिम लोगों की पीठ में छुरा घोंपने के लिए जाना जाता है। वह कई बार ऐसा कर चुका है।''

अतीक और अशरफ के बारे में जानकारी लीक करने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर, पुलिस अधिकारी ने कहा, "गुड्डू मुस्लिम के पास अतीक के बारे में जानकारी लीक करने और उसकी पीठ में छुरा घोंपने को कई लिंक नहीं था, नहीं तो वो अपनी जान बचाने के लिए ऐसा कर सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+