Atique Ahmad: फर्जी कंपनियों के सहारे 500 करोड़ का लेनदेन, अतीक के ठिकानों से ED को अकूत संपत्ति का चला पता
अतीक अहमद की फर्जी शेल कंपनियों के साथ ईडी को 100 से भी ज्यादा बेनामी संपत्तियों के बारे में पता चला है। इन संपत्तियों को ईडी ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया है।

Atique Ahmad News: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके करीबियों पर पुलिस और ईडी की कार्रवाई जारी है। लखनऊ से नोएडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में ईडी को अतीक अहमद की 100 से ज्यादा बेनामी संपत्तियों के बारे में पता चला है।
ईडी ने अतीक और उसके करीबियों की इन बेनामी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। तो वहीं, अवैध रुप से अर्जित की गई अकूत दौलत को खपाने के लिए फर्जी कंपनियों के सहारे विदेश से भी लेनदेन करता रहा है। इन फर्जी कंपनियों की जमीन खोजने में भी जांच एजेंसियों को काफी मशक्कत करने पड़ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो दिन पूर्व अतीक अहद के करीबियों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 50 शेल कंपनियों के बारे में पता चला था। इन फर्जी कंपनियों के सहारे 500 करोड़ रुपए का लेनदेन पकड़ा गया था।
इन फर्जी शेल कंपनियों में से आठ का ऐसी मिली, जिनका पता गौतमबुद्ध नगर का था। इनके बारे में और जानकारी करने के लिए 14 अप्रैल को जब GST की तीन टीमें गौतमबुद्ध नगर पहुंची तो वहां झुग्गी झोपड़ी, खाली मैदान और कब्रिस्तान मिला।
तो वहीं, प्रयागराज में ED द्वारा दो दिन पूर्व अतीक अहमद के करीबी वकील खान, सौलत हनीफ व बिल्डर खालिद जफर समेत कई करीबियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान ईडी ने 84.68 लाख कैश, 60 लाख के Gold bars, 2.85 करोड़ के गोल्ड डायमंड और ज्वेलरी व 30 मोबाइल फोन जब्त किए गए थे।
Recommended Video
ED ने अतीक के अकाउंटेंट सीताराम शुक्ला, खालिद जफर, रिश्तेदार आसिफ जाफरी, सीए सौलत हनीफ वकील और बिजनेसमैन संजीव अग्रवाल, दीपक भार्गव के अलावा शाइस्ता परवीन के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।
यहां से ईडी ने अतीक अहमद की कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज को जब्त किया था। इतना ही नहीं, ईडी को अतीक के नाम दर्ज लखनऊ में बने 47 लाख की कीमत के 5900 वर्ग फीट के मकान के कागजात भी मिले हैं, जिन्हें जब्त किया गया है।
बता दें, अतीक अहमद ने इस प्लॉट को साल 2013 में अपने नाम मात्र 29 लाख रुपए लिखवा लिया था, जबकि उस समय इस जमीन का सर्किल रेट 47 लाख रुपए था। वहीं, प्रयागराज के सदर में बना हुआ मकान भी ईडी ने जब्त किया है।
अतीक ने साल 2012 से 2017 के बीच लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक 100 बेनामी संपत्तियां बना लीं थी। इन सभी संपत्तियों के दस्तावेज ED के हाथ लग गए हैं। ईडी ने छापेमारी के बाद अतीक अहमद की इन सभी बेनामी संपत्तियों को जब्त कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications