एथलीट लड़कियों से कोच करता है अश्लील हरकत, एसएसपी से शिकायत पर केस दर्ज
बरेली। यूपी के बरेली में एक बार फिर खेल की दुनिया शर्मसार हुई। बरेली की तीन नाबालिग एथलीटों ने अपने कोच पर आरोप लगाया है कि वह उनके साथ अश्लील हरकत करने के साथ कहता है कि तुम मेरी गर्लफ्रेंड और मैं तुम्हारा ब्वॉयफ्रेंड हूं। वह इंडियन टीम में शामिल कराने का झांसा देकर कहता है कि मेरे हिसाब से चलो।

तीनों खिलाड़ियों ने कोच के खिलाफ शिकायत एसएसपी से की है और एसएसपी ने सम्बंधित थाने से मामला दर्ज करने को कहा है। एसएसपी से मिलने पहुंचे एक खिलाडी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी राष्ट्रीय स्तर की एथलीट है, वह स्टेडियम के कोच साहिबे आलम के अंडर में ट्रेनिंग ले रही है। साहिबे आलम ने उसकी बेटी को नैनीताल में बदनीयत से पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा और जबर्दस्ती मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने को कहने लगा। इसी दौरान होटल कर्मचारी पहुंच गया, इस वजह से उनकी बेटी आलम के चुंगल से बच पाई।
वहीं एक महिला महिला खिलाड़ी ने बताया कि वह लड़कियों को बड़ा खिलाड़ी बनाने का सपना दिखाकर अपनी हवस शिकार बनाना चाहता है। एक महिला खिलाडी ने यह भी बताया कि आलम ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की। आलम उसे ट्रेनिंग देने के बहाने एक बार मीरगंज ले गया था, वापसी आते समय आलम ने अश्लील बातें शुरू कर दीं। जब मैंने मना किया तो उसने कहा वह उसका सर नहीं है बल्कि वह ब्वॉयफ्रेंड और वह उसकी गर्लफ्रेंड है। वह उसकी बात मानेगी तो वह उसको नेशनल खिला देगा। जब उसने कोच की बात नहीं मानी तबसे वह टॉर्चर करने लगा।
एसएसपी जोगेन्दर सिंह बताया कि तीन नाबालिग खिलाड़ियों ने कोच के सम्बन्ध में शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बारादरी को कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है। पीड़ित खिलाडियों ने कोच की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महिला आयोग , डीजीपी , जिलाधिकारी के साथ खेलमंत्री से भी की है।












Click it and Unblock the Notifications