UP News: खगोलीय पिंडों के बारे में जान सकेंगी बेटियां, जानिए क्या है सीएम योगी का खास प्लान?
CM Yogi Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बेटियों के लिए खास पहल करने जा रही है। इस पहल से बेटियां अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में बेहतर जान सकेंगी। योगी सरकार की योजना क्या है? कैसे छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा? कितना बजट इसके लिए दिया गया है। आइए सब विस्तार से जानते हैं-
क्या है योजना ?
राज्य के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना योगी सरकार करेगी। इस योजना के अंतर्गत प्रति विद्यालय ₹4 लाख का बजट निर्धारित किया गया है और कुल ₹29.84 करोड़ की परियोजना को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

लैब्स में प्लेनेटेरियम की तर्ज़ पर छात्राएं सौरमंडल, ग्रह-उपग्रह, खगोलीय घटनाएं जैसे सूर्यग्रहण व चंद्रग्रहण का अध्ययन करेंगी। स्पेसक्राफ्ट, मिसाइलें, स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, इसरो परियोजनाएं और भारतीय वैज्ञानिकों के मॉडल इन प्रयोगशालाओं का हिस्सा होंगे। इस लैब में बालिकाओं द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न वर्किंग मॉडल तैयार किए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार बेटियों के हित में कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बेटियों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं के लिए एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना की जाएगी। इससे छात्राएं अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जान सकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications