Puja Special Train: गोरखपुर से आसनसोल की राह आसान बनाएगी यह पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें डिटेल
Puja Special Train: उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जी हां, यह पूजा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से आसनसोल तक चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 03529 - 03530 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन आसनसोल से 22 एवं 24 अक्टूबर, 2025 दिन बुधवार एवं शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 23 एवं 25 अक्टूबर, 2025 दिन बृहस्पतिवार एवं शनिवार को 02 फेरों के लिये किया जाएगा।
गोरखपुर आसनसोल पूजा स्पेशल ट्रेन
- 03529 आसनसोल-गोरखपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 22 एवं 24 अक्टूबर, 2025 दिन बुधवार एवं शुक्रवार को आसनसोल से 20.30 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 20.55 बजे, मधुपुर से 21.50 बजे, जसीडीह से 22.20 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.30 बजे, जमुई से 00.50 बजे, किऊल से 01.13 बजे, बरौनी से 03.30 बजे, शाहपुर पटोरी से 04.17 बजे, हाजीपुर से 05.20 बजे, सोनपुर से 05.32 बजे, दिघवारा से 05.55 बजे, छपरा से 07.05 बजे, सीवान से 08.15 बजे तथा देवरिया सदर से 09.22 बजे छूटकर गोरखपुर 10.45 बजे पहुँचेगी।

- वापसी यात्रा में, 03530 गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 23 एवं 25 अक्टूबर, 2025 दिन बृहस्पतिवार एवं शनिवार को गोरखपुर से 13.45 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 15.10 बजे, सीवान से 16.25 बजे, छपरा से 17.45 बजे, दिघवारा से 18.22 बजे, सोनपुर से 18.50 बजे, हाजीपुर से 19.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.52 बजे, बरौनी से 21.30 बजे, किऊल से 23.30 बजे, जमुई से 23.52 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.55 बजे, जसीडीह से 01.30 बजे, मधुपुर से 01.55 बजे तथा चित्तरंजन से 02.47 बजे छूटकर आसनोल 03.50 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी/सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। इसमें शयनयान श्रेणी के कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।












Click it and Unblock the Notifications