हाईप्रोफाइल हत्याकांड में पकड़े गए भाजपा नेता ने किए चौंकाने वाले खुलासे

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को हुए हाईप्रोफाइल हत्या के मामले में पुलिस ने एक बीजेपी नेता प्रवीण कुमार और उसके साथी हिमांशु गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी मानव गोयल की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना को लेकर पुलिस ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया। वहीं इस हत्या को लेकर जो खुलासे पकड़े गए बीजेपी नेता प्रवीण कुमार ने किए हैं वो सभी को चौंकाने वाले हैं।

पति-पत्नी में पहले हुई जमकर लड़ाई

पति-पत्नी में पहले हुई जमकर लड़ाई

पुलिस ने बताया कि प्रवीण कुमार से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि घटना की रात 10 बजकर 20 मिनट पर दीवान इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका नवजीत उर्फ नवी अपनी वरना कार में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। वहीं रास्ते में खड़ी कार हटाने के लिए नवजीत ने हार्न बजाया। करीब पाँच मिनट तक कार नहीं हटी तो नवजीत ने कार से उतर कर हंगामा कर दिया। वहां पर पहले से ही मौजूद उसका पति मानव ने नवजीत को संभालने की कोशिश की।

तमाशबीन बने लोग

तमाशबीन बने लोग

इस बीच मामला इतना बढ़ गया कि दोनो पति-पत्नी में मारपीट तक हो गई। इस बीच नवी ने अपने बालों की पिन निकाल कर वहां रास्ता रोके खड़ी गाड़ियों की हवा निकालनी शुरू कर दी। हंगामा इतना बढ़ा कि आसपास में रहने वाले लोग घर से निकल कर तमाशा देखने लगे।

पति ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

पति ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

इसी बीच नवी कार के अंदर ड्राइविंग सीट पर बैठकर गाली-गलौज करने लगी। वहीं गुस्से में आए उसके पति मानव गोयल ने अपनी पिस्टल निकाल कर नवी पर गोलियां बरसा दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में पाँच गोली नवजीत को लगी जबकि एक गोली कार में धंस गई।

बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए नवजीत पूरी जद्दोजहद करती रही लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। यहां तक कि नवी ने अपने फोन से कंट्रोल रुम को भी इसकी जानकारी दी लेकिन पुलिस नें भी मदद करने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस की मानें तो हत्या मुख्य रूप से नवजीत के पति मानव ने ही की है। पुलिस को उम्मीद है कि मानव जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+