यूपी: सेना में भर्ती के लिए युवाओं ने बेले कैसे पापड़, तस्वीरें

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलने वाली सेना भर्ती के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, दूसरी और सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए दूर-दराज से आये युवाओं का जोश देखते ही बनता है। बता दें कि आधी रात के बाद से ही अमरोहा जनपद के युवक यहां पहुंचना प्रारंभ हो गए थे। सेना में भर्ती के लिए इसे युवा का जज्बा भी कहा जा सकता है और बेरोजगारी की मार भी।

Army recruitment in Saharanpur

बता दें कि सहारनपुर में शनिवार से सेना भर्ती शुरू हो गई है। भर्ती के पहले दिन 6 अक्टूबर को अमरोहा जनपद के युवाओं का चयन होना है। चयन प्रक्रिया सुबह छह बजे से ही प्रारंभ हो गई थी, जिसके लिए युवा आधी रात को ही सहारनपुर पहुंत गए। इस समय सहारनपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और यहां की सड़कों पर केवल और केवल सेना में भर्ती होने के लिए आने वाले युवाओं की भीड़ ही दिख रही है।

Army recruitment in Saharanpur

हाल यह है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में अन्य यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर केवल भर्ती वाले युवा ही नजर आ रहे हैं। उधर, देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो एंड ट्रेनिंग सेंटर के भर्ती स्थल माहीपुरा ग्राउंड में युवाओं ने जमकर दौड़ लगाई। आज पहले दिन बीस हजार से ज्यादा युवक भर्ती के लिए अमरोहा जनपद से यहां पर पहुंचे। पहले दिन दौड़ और अन्य स्पर्धाओं को पार करने वाले युवकों का चयन किया जाना है।

Army recruitment in Saharanpur
Army recruitment in Saharanpur
Army recruitment in Saharanpur

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+