तमतमाईं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, बोलीं- तीन दिन में चाहिए हत्यारे
उन्होंने ये भी कहा कि अगर पुलिस ऐसा नहीं कर पाती तो सीधे सीएम योगी मामले में हस्तक्षेप करेंगे। पांच दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अनुप्रिया ने पुलिस पर सवाल उठाए।
इलाहाबाद। इलाहाबाद पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पार्टी के मंडल अध्यक्ष की हत्या पर एंग्री यंग लेडी का रूप अख्तियार कर लिया। उन्होंने पुलिस को कड़े शब्दों में चेतावनी दी और कहा कि उन्हें तीन दिन में हत्यारे चाहिए। अपना दल सोनेलाल पार्टी की मंडल अध्यक्ष रही संतोषी देवी व उनके पति जितेंद्र की हत्या के बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल इलाहाबाद पहुंची थी। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात करते हुए संवेदना व्यक्त की। फिर वो पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से मिलीं और सीधे शब्दों में हत्यारों को तीन दिन में गिरफ्तार कर राज का पर्दाफाश करने को कहा।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर पुलिस ऐसा नहीं कर पाती तो सीधे सीएम योगी मामले में हस्तक्षेप करेंगे। पांच दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अनुप्रिया ने पुलिस की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने की नसीहत दी। उन्होंने परिजनों को शासन स्तर पर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा और आर्थिक मदद भी की जाएगी।


याद दिला दें कि इलाहाबाद के सोरांव बड़गांव में 6 दिन पहले अपना दल की मंडल अध्यक्ष संतोषी वर्मा और पति जितेंद्र की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कई लोग हिरासत में लिए गए हैं लेकिन हत्या की कड़ी अभी जुड़ नहीं पाई है।












Click it and Unblock the Notifications