यूपी: नए DGP सुलखान सिंह ने चार्ज संभालते ही दिखाए कड़े तेवर, कहा- गुंडागर्दी करने वाले नहीं बचेंगे

डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा है कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाला कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह सत्ताधारी पार्टी का हो या फिर कोई और।

लखनऊ। यूपी के नए डीजीपी सुलखान सिंह ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस को बेहतर बनाना ही उनका लक्ष्य है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस बिना किसी भेदभाव के काम करेगी और किसी भी स्थिति में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यूपी: नए DGP सुलखान सिंह ने चार्ज संभालते ही दिखाए कड़े तेवर, कहा- गुंडागर्दी करने वाले नहीं बचेंगे

'अपराधी किसी भी पार्टी का हो, छोड़ा नहीं जाएगा'
नए डीजीपी ने कहा, 'आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाला कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वह सत्ताधारी पार्टी का हो या फिर कोई और। हमें इसके लिए मुख्यमंत्री से सख्त आदेश मिले हैं।' उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश होगी। READ ALSO: योगी के बनाए गए नए डीजीपी की एक-एक बात जानिए

पुलिसकर्मियों को मिलेगी एक दिन की छुट्टी
डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि यूपी पुलिस किसी भी गुंडागर्दी के खिलाफ मजबूती से काम करेगी और शांति-व्यवस्था कायम करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी बेहतर बनाने के लिए हफ्ते में एक दिन छुट्टी दी जाएगी और लगातार दो दिन रात में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को उसके बाद एक दिन की छुट्टी मिलेगी। READ ALSO: जावीद अहमद की जगह सुलखान सिंह बने यूपी के नए डीजीपी

डीजीपी ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए पहले भी कई आदेश जारी हुए हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाने के बाद वो आगे कदम उठाएंगे।

एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर बयान
एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर उन्होंने कहा कि सिर्फ ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो दुर्व्यवहार करते पकड़े जाएंगे। मर्जी से साथ बैठने और घूमने फिरने वालों पर को परेशान नहीं किया जाएगा।

गौरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों को चेतावनी
नए डीजीपी ने गौरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि गौरक्षा या किसी अन्य बात को लेकर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की शिकायत करने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+