जावीद अहमद की जगह सुलखान सिंह बने यूपी के नए डीजीपी, 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

1980 बैच के आईपीएस अधिकाीर सुलखान सिंह को उत्‍तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

लखनऊ। 1980 बैच के आईपीएस अधिकाीर सुलखान सिंह को उत्‍तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं पूर्व डीजीपी जावीद अहमद को पुलिस महानिदेशक पीएएसी बना दिया गया है। वहीं यूपी सरकार ने नए शासनादेश के मुताबिक 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सुलखान सिंह अभी तक पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत थे।

जावीद अहमद की जगह सुलखान सिंह बने यूपी के नए डीजीपी, 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

इसके अलावा आईपीएस अधिकारी जवाहर लाल त्रिपाठी, आलोक प्रसाद, आदित्‍य मिश्रा, भवेश कुमार सिंह, विजय कुमार, दलजीत सिंह चौधरी, आलोक सिंह, संजय सिंघल, नवीन सिकेरा को कुछ अतिरिक्‍त देने के साथ कुछ पदों से मुक्‍त भी किया गया है।

वहीं सात आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। नोएडा मेट्रो के एमडी संतोष यादव को प्रतीक्षारत रखा गया है। वहीं अमित मोहन प्रसाद को नोएडा मेट्रो का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया। एसवीएस रंगाराव को कमिश्‍नर देवीपाटन बनाया गया है। अजय शुक्‍ला को चित्रकूट को कमिश्‍नर चित्रकूट मंडल बनाया गया है।

जावीद अहमद की जगह सुलखान सिंह बने यूपी के नए डीजीपी, 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+