लखनऊ: निजी कार्यक्रम में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बवाल
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को कुछ लोगों ने देश विरोधी व पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। काफी देर तक नारेबाजी होते देख स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। जिसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। हंगामे के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम में उस समय माहौल बिगड़ गया जब कुछ शरारती युवकों ने एक व्यक्ति के निजी कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनते ही इलाके में माहौल बिगड़ गया और लोगों ने सड़कों पर निकलकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
मौके पर पहुंची बीजेपी विधायक
जानकारी मिलती ही मौके पर बीजेपी विधायक सुरेश श्रीवास्तव भी पहुंचे गए। जहां उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों को इलाके से निकाल देने और उनके घर तुड़वा देने की भी चेतावनी दी है।
सीसीटीवी फुटेज की हो रही चेकिंग
वही एसपी पश्चिम का कहना है कि तालकटोरा थाना क्षेत्र में एक मकान में कार्यक्रम था जहां स्थानीय लोगों का कहना है कि उस कार्यक्रम के दौरान नारेबाज़ी की गई है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे चेक किये जा रहे हैं साथ ही मामले की सत्यता की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications