गोलगप्पे न खिलाना पति को पड़ा भारी, घर से निकली गुस्साई पत्नी को ट्रेन में हुई प्रसव पीड़ा, फिर हुआ ये
सोमवार देर रात अलीगढ स्टेशन पर एक गर्वभती महिला के प्रसव पीड़ा होने पर जीआरपी स्टाफ ने उसे ट्रेन से नीचे उतारा और करा दिया। लेकिन पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जब महिला से उसके परिजनों के बारे में पुछा गया तो उसने कहा वह अकेली सफर कर रही थी और अपने मायके आजमगढ़ जा रही थी। गहनता से जब छानबीन की गई तो जो वजह सामने निकल कर आई, उसे सुन वहां मौजूद सभी हैरान रह गए।
पति को गोलगप्पे न खिलाना पड़ा भारी
बता दें कि मूल रूप से जिला आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनकी 20 वर्षीय पत्नी गर्भवती है। जानकारी के अनुसार पत्नी ने पति से सोमवार को गोलगप्पे खिलाने की डिमांड रख दी। लेकिन पति किसी कारणवश पत्नी की इस छोटी से फरमाइश को पूरा नहीं कर पाया। जिससे उसकी पत्नी भड़क गई और अपने मायके जाने के लिए घर से अकेले ही निकल पड़ी।

ट्रेन में शुरू हुई प्रसव पीड़ा
चूंकि पत्नी का मायका आजमगढ़ में था, इसलिए वो दिल्ली रेलवे स्टेशन से आजमगढ़ जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गई। वह ट्रेन के कोच संख्या बी- 04 में सीट नम्बर 32 पर बैठ गई। लेकिन सब कुछ महिला के अनुसार नहीं हुआ और उसे गाज़ियाबाद क्रॉस करते ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। क्योंकि वो घर से गुस्से में अकेले निकली थी इसलिए ट्रेन में उसकी मदद करने वाला कोई परिजन साथ नहीं था।
अलीगढ के अस्पताल में भर्ती
वहीं महिला को परेशान देख कोच में सवार यात्रियों ने रेलवे स्टाफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर रेलवे डॉक्टर एवं आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की मदद से ट्रेन से नीचे उतारा गया। जहां से उसे एंबुलेंस की मदद से मोहन लाल गौतम जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद महिला के पति को फोन पर सूचना दी गई। जिसके बाद पति अलीगढ़ पहुंच गया। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि महिला को डिलेवरी के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications