यूपी में सीएम उम्मीदवार के नाम पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी

राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ में से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम पूछे जाने पर बोले भाजपा अध्यक्ष।

लखनऊ। अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना सीएम पद के उम्मीदवार का नाम बताए जाने को लेकर भाजपा से लगातार सवाल हो रहे हैं। ऐसे में पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने इस पर जवाब दिया है।

amit shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में कहा कि पार्टी ने अभी तक किसी को भी यूपी चुनाव में सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर नहीं चुना है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी इस पर भी फैसला नहीं किया है कि चुनाव मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करके लड़ना है या नहीं।

अमित शाह ने ये लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान ये बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ में भाजपा किसे सीएम के चेहरे के तौर पर सामने करेगी।

अमित शाह ने कहा कि जरूरी नहीं कि किसी चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा और मध्य प्रदेश के चुनाव में भी किसी को सीएम के चेहरे के तौर पर पेश नहीं किया।

भाजपा एक आदमी की नहीं कैडर बेस पार्टी

अमित शाह ने कहा कि भाजपा में कोई एक आदमी फैसला नहीं करता है। भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है जहां आतंरिक लोकतंत्र अभी जिंदा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास में पिछड़ा है लेकिन इस प्रदेश को तरक्की की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिना उत्तर प्रदेश के विकास के देश का विकास नहीं हो सकता।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां तो बस एक परिवार को हा भला हो रहा है। जबकि सरकार लोगों के लिए होनी चाहिए ना कि परिवार के लिए।

चुनाव की तैयारी में जुटी है भाजपा

भाजपा अगले साल होने वाले यूपी चुनाव में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा आलाकमान से लगातार सीएम पद के उम्मीदवार का नाम पूछा जाता रहा है। भाजपा ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए 5 नवंबर से परिवर्तन यात्रा भी शुरू कर दी है।

जिन चेहरों को बीजेपी ने अपने परिवर्तन यात्रा के नाम से चलाई जा रही बस पर जगह दी है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+