Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमित शाह ने कांग्रेस-सपा पर कसा तंज, बोले- ये परिवारवाद पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस-सपा पर कसा तंज, बोले- ये परिवारवाद पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा

झांसी, 14 फरवरी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाम झांसी के मऊरानीपुर में पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान शाह ने कहा कि ये परिवारवाद पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा है। ये पार्टियां उत्तर प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती है। इन पार्टियों में लोकतंत्र को बढ़ाने की कोई ललक नहीं है।'

Amit Shah said congress and SP is stain on democracy

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'ये परिवारवाद पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा है। ये पार्टियां उत्तर प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती है। यह कांग्रेस पार्टी है पहले जवाहर लाल नेहरू, फिर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, क्या ये लोग देश का भला कर सकते हैं?। इन पार्टियों में लोकतंत्र को बढ़ाने की कोई ललक नहीं है।

इस दौरान शाह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने 5 सालों में अपने परिवार के 45 सदस्यों को अलग-अलग पद पर बैठाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 योजनाओं को आपके घर में भेजने का काम किया है। कहा कि 5 साल के अंदर उत्तर प्रदेश और ग़रीबों की ज़मीन को अखिलेश यादव के गुडों ने कब्जाई। योगी आदित्यनाथ ने 2,000 करोड़ रुपए की ज़मीन पर बुलडोजर घुमाकर खाली करवा दिया।

Recommended Video

    UP Elections 2022: Jhansi में Amit Shah का SP पर निशाना, Akhilesh Yadav पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    एक समाजवादी इत्र वाले के पास से ढेरों नोटों की गड्डी मिली है। अखिलेश कहने लगे की प्रधानमंत्री मोदी ने रेड क्यों कराई। अखिलेश जी, अगर टैक्स नहीं भरा तो रेड तो होगी। आपका इस इत्र वाले से आखिर रिश्ता क्या है?

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+