हाईकोर्ट के वकील की मिली लाश, BJP विधायक के भाई पर हत्या का आरोप
इलाहाबाद हाइकोर्ट में प्रेक्टिक्स करने वाले एक वकील ही हत्या कर दी गई है। हत्या कर उसका शव कुए में फेक दिया गया। कल शाम जब ग्रामीणों ने पानी पर तैरती हुई लाश देखी तो शव बहार निकला गया।
इलाहाबाद। इलाहाबाद हाइकोर्ट में प्रेक्टिक्स करने वाले एक वकील ही हत्या कर दी गई है। हत्या कर उसका शव कुए में फेक दिया गया। कल शाम जब ग्रामीणों ने पानी पर तैरती हुई लाश देखी तो शव बहार निकला गया। शव की पहचान हाइकोर्ट के अधिवक्ता विजय कुमार के रूप में हुई है। इस हत्या में बीजेपी के विधायक का भाई नामजद है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर हंगामा कटा तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। डंडा पटक कर ग्रामीणों को खदेड़ा गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के तार
घटना उतरांव इलाके की है। यहां रहने वाले अधिवक्ता विजय कुमार 3 दिन से लापता थे। 7 जून को बीजेपी के फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल के भाई के विरुद्ध विजय के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था।पुलिस मामले की जाँच में जुटी थी की 10 जून को विजय की कुंए में लाश मिली। मामले में उतराव पुलिस ने बताया कि हाईकोर्ट के अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता के अपहरण का मुकदमा 7 जून को पिता बंसीलाल की तहरीर पर लिखा गया। मुकदमे में आरोपी फूलपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रवीण पटेल के अनुज छोटे सिंह है। तहरीर के अनुसार विजय 3 जून को अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से घर से निकले। उन्होंने घर में बताया कि थोड़ी देर में लौट कर आ रहा हूं लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटा। जब फोन पर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो फोन भी स्विचऑफ मिला। रात गुजर गई लेकिन विजय का कुछ पता न चला। अगले दिन हर संभव जगह खोजबीन शुरू हुई। यार दोस्त और रिश्तेदारी में खबर दी गई लेकिन विजय कहीं नहीं मिला।

कहानी में आया ट्विस्ट
4 जून को पिता बंसीलाल के पास मोतिया गांव के मोहम्मद शमीम पहुचे तो उन्होंने जो राज खोला उससे सब चौक गए। बंसीलाल के अनुसार शमीम ने बताया कि 3 जून की रात में 9:20 पर उसे विजय का फोन आया था। तब उसने कहा था क़ि अगर मेरी हत्या हो जाती है या मैं गायब हो जाता हूं तो मेरे घरवालों से कह देना कि उसमें भाजपा विधायक प्रवीण सिंह पटेल के भाई छोटू का हाथ है। वह ही इस सब के पीछे जिम्मेदार है। उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा देंगे। बंसीलाल ने तत्काल थाने में संपर्क किया। लेकिन विधायक से मामला जुड़ा होने के कारण कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस ने तहरीर ले ली और जांच का भरोसा दिलाया।

परिजनों ने किया प्रदर्शन
पुलिस कोई कारवाही कर नहीं रही थी और विजय का कोई पता नहीं चल रहा था। जिससे नाराज बंसीलाल परिजनों व ग्रामीणों के संग पुलिस डीआईजी के कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन के बाद अधिकारियो के निर्देश पर आखिरकार बंसीलाल की तहरीर पर भाजपा विधायक के भाई छोटे सिंह निवासी झूंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जाने में जुटी ही थी क़ि कल शाम विजय क़ि लाश मिल गई। घटना के बाद से छोटे सिंह फरार है। मामले में इलाहाबाद के एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी। लाश मिली है। पानी में होने की वजह सड़ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। फिलहाल बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में फोर्स लगा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications