खुशखबरी : उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मचारियों का डीए 2% बढ़ा
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को प्रचंड गर्मी के बीच ठंडक देना वाला जोरदार तोहफा दिया है। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए बढा दिया है। सरकार ने राज्य कर्मचारियों के डीए में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। अभी तक राज्य कर्मियों को 5 फीसदी डीए मिलता था। जो अब योगी सरकार ने बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। गौरतलब है कि योगी कैबिनेट द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि वाले प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही वित्त विभाग ने शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। इस फैसले से पिछले दिनो बिजली व अन्य विभागो में हुए कर्मचारी आंदोलन के बाद सरकार ने उन्हें खुश करने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। फिलहाल राज्य सरकार के इस फैसले का जोरदार तरीके से कर्मचारियों ने स्वागत किया है।

1 जनवरी से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए
योगी सरकार द्वारा राज्य कर्मियों का डीए बढ़ाए जाने के बाद अब महंगाई भत्ते की नई वृद्धि दर नए साल से लागू मानी जाएगी। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2018 से मिलेगा। यानी बीते 4 महीने का भी बनने वाला डीए कर्मचारी के लाभ में जुड़ेगा। बढे हुए डीए का भुगतान अप्रैल के वेतन के साथ यानी मई में किया जाएगा। सरकार के इस बड़े तोहफे का लाभ राज्य के लगभग 16 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा।
किसे मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि करने के बाद इसका लाभ पूर्वत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगा। इसमे राज्य में काम कर रहे राज्य कर्मचारी तो शामिल होंगे ही इनके साथ ही सहायता प्राप्त शिक्षण व प्रशिक्षण संस्था, स्थानीय निकाय, कार्यभारित कर्मचारियों और यूजीसी के वेतनमान पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें- योगीराज में अब नाबालिग से दुष्कर्म पर होगी सीधा फांसी, बनाया जा रहा है कानून












Click it and Unblock the Notifications